The Lallantop

राजीव के हत्यारों को रिहाई की डिमांड से बुरा कुछ नहीं: खड़गे

तमिलनाडु सरकार ने रिहाई को लेकर केंद्र को लिखी है चिट्ठी. राहुल बोले- बेटा होने के नाते राय नहीं रखना चाहता.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
राजीव गांधी के हत्यारों को रिहा करने का मुद्दा फिर उठ गया है. राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा, 'रिहाई को लेकर केंद्र सरकार फैसला करे. एक बेटा होने के नाते मैं अपनी राय नहीं रखना चाहता हूं.' वहीं कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, 'अगर तमिलनाडु सरकार राजीव के हत्यारों को रिहा करने की बात कर रही है, तो इससे बुरा कुछ नहीं हो सकता.' तमिलनाडु सरकार ने गृह मंत्रालय को चिट्ठी लिख राजीव गांधी के हत्यारों की रिहाई की मांग की है. चिट्ठी में कहा गया, 'हत्यारों ने 24 साल से ज्यादा सजा काट ली है. ऐसे में मानवीय आधार पर हत्यारों को रिहा कर देने चाहिए.' खड़गे ने कहा, 'अगर तमिलनाडु सरकार की ऐसी मंशा है, ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. सरकार को ऐसे लोगों को रिहा करने की डिमांड करती चिट्ठियों का जवाब नहीं देना चाहिए.' केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, 'तमिलनाडु सरकार की चिट्ठी मिली है. एग्जामिन किया जा रहा है. कोर्ट का फैसला मानना, हमारा संवैधानिक दायित्व है.'

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement