The Lallantop

बधाई मितरों! EPF निकालने पर नहीं लगेगा टैक्स: जेटली

लोकसभा में बोले वित्त मंत्री अरुण जेटली- मैं बजट में दिया अपना प्रपोजल वापस लेता हूं.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
बधाई हो मितरों. अब EPF निकालने पर कोई टैक्स नहीं लगेगा. लोकसभा में फाइनेंस मिनिस्टर अरुण जेटली ने कहा, 'बजट में दिया मैं अपना प्रपोजल वापस लेता हूं. अब EPF पर कोई टैक्स नहीं लगेगा.' https://twitter.com/PTI_News/status/707094006316937216 https://twitter.com/ANI_news/status/707093200482074624 सरकार को EPF टैक्स पर विरोध का सामना करना पड़ रहा था. दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन भी किया. क्या था बजट में प्रपोजल? 29 फरवरी को पेश हुए बजट के बाद EPF को लेकर कंफ्यूजन फैल गई थी. सरकार का प्रपोजल था कि EPF की जमा 60 पर्सेंट रकम पर मिलने वाले ब्याज पर टैक्स लगाया जाएगा. सरकार के इस फैसले का विरोध हुआ था. बता दें अब तक EPF से निकालने पर किसी तरह का टैक्स नहीं लगता है. सरकार के इस प्रपोजल का कांग्रेस के अलावा बीजेपी के थिंक टैंक माने जाने वाले RSS ने विरोध किया. इस प्रपोजल के पीछे जेटली का लॉजिक था कि इससे प्राइवेट सेक्टर के उन इम्पलॉइज को राहत मिलेगी, जिनकी पेंशन के लिए किसी तरह का कोई प्रोविजन नहीं है. राहुल बाबा की जय हो! EPF टैक्स को वापस लेने के बाद राहुल गांधी भी निकल आए, गली में नहीं. ट्विटर पर. बोले- मेरा दबाव काम आया. https://twitter.com/OfficeOfRG/status/707115335967645696 https://twitter.com/OfficeOfRG/status/707116406664376322 https://twitter.com/OfficeOfRG/status/707116918201692160

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement