नोट बैन के बाद किसानों के लिए बड़ी राहत का ऐलान
कुछ टर्म्स एंड कंडीशन्स भी हैं. पढ़ लो
Advertisement

फोटो - thelallantop
नोटबंदी से मुसीबत में पड़े किसान को सरकार ने राहत दी है. नई अपडेट ये है कि किसान पुराने 500 के नोट से सरकारी दुकानों से बीज ले सकते हैं. सरकार ने मंजूरी दे दी है. किसान पर बड़ी मार पड़ी इस मंदी से. न बीज मिल रहा न खाद. बुआई में बड़ी दिक्कत आ रही है. सरकार लोगों की परेशानी देखते हुए रोज कुछ न कुछ ऐलान कर रही है. किसानों को राहत देने के लिए इससे पहले भी एक ऐलान किया था. कि जिनको फसल के लिए लोन मिला है, वो अपने खाते से 25 हजार रुपए हर हफ्ते निकाल सकते हैं. ये सहूलियत भी इसीलिए थे कि वो बीज खाद वगैरह टाइम से खरीदकर अपना काम निकाल सकें. इतना ही नहीं. सरकार ने फसल बीमा की किश्त अदा करने का टाइम भी 15 दिन बढ़ाया है. और जिनको अपना माल बेचने पर चेक मिल रहे हैं या ऑनलाइन पेमेंट हो रहा है. वो उससे 25 हजार रुपए निकाल सकते हैं एक हफ्ते हैं.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement













.webp?width=275)




.webp?width=120)



