
श्रीरामसेना हेड की 2 महीने तक गोवा दी गली विच नो एंट्री
2014 से मुथालिक की एंट्री बैन है. इन्ही के खिलाफ पिंक चड्ढी कैंपेन चलाया गया था.
Advertisement

फोटो - thelallantop
सभी कट्टर हिंदूवादी संगठनों को बीजेपी वालों के खाते में गिन लिया जाता है. लेकिन अइसा कतई नहीं है. श्रीराम सेना चलाने वाला गुंडा प्रमोद मुथालिक, जो पबों में जाकर लड़के लड़कियों को पीटता है, मीडिया में आने के नए नए तरीके खोजता है. गोवा की बीजेपी सरकार उसे दूर दूर रख रही है. गोवा में घुसने पर बैन 2 महीने के लिए बढ़ा दिया गया है. मुथालिक गोवा में खूब भड़काऊ भाषण देता था. लॉ एंड ऑर्डर को देखते हुए मुथालिक की गोवा में एंट्री पर रोक लगाई गई है. मुथालिक की 2014 से गोवा में एंट्री नहीं है. सुप्रीम कोर्ट में केस भी किया. लेकिन वहां भी दाल नहीं गल पाई. इससे पहले कर्नाटक सरकार ने सोचा था कि मुथालिक के खिलाफ 13 केसों को हटा दिया जाए. पर सरकार ने बाद में अपना इरादा बदल लिया. इसी मुथालिक के खिलाफ पत्रकार निशा सूसन ने पिंक चड्ढी कैंपेन चलाया था. ये देखो कैंपेन की फोटो... 

Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement






















