नवरात्र के पहले दिन 'माता रानी के बुलावे' पर किया सुसाइड
सुसाइड नोट में लिखा, 'मैं खुश हूं कि मैं जा रही हूं.'
Advertisement

फोटो - thelallantop
ग़ाज़ियाबाद में एक औरत ने फांसी लगाकर खुद की जान ले ली. और सुसाइड नोट में लिखा: 'मैं खुश हूं कि मैं जा रही हूं. क्योंकि मुझे माता रानी ने बुलाया है." रुकमणी नाम की इस लड़की ने नवरात्र के पहले दिन खुद को पंखे से लटका लिया. ये लड़की शादीशुदा थी. पति का नाम रोहित था. संजयनगर में रहती थी. और फिलहाल पीएचडी कर रही थी. कमरे से मिले सुसाइड नोट में लिखा था, 'देवी मां ने मुझे अपनी शरण में बुलाया है. अब समय आ गया है कि मैं दुनिया के सारे सुख छोड़ कर उनके पास चली जाऊं. मैं बस माता की आज्ञा का पालन कर रही हूं.' रुकमणी ने अपने मां-पापा को अलविदा कहा. और ये भी लिखा कि उसके सास-ससुर उससे बहुत प्यार करते हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है. लड़की की बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement
















.webp?width=120)

.webp?width=120)



