The Lallantop

कुछ दिन बाद अंधी हो जाएगी बेटी, उसके पहले दुनिया दिखा दें

अमेरिकी की मीडिया में ये बच्चा छाई है. उसकी बीमारी के किस्से भी. मम्मी पापा ने उसके लिए यादें संजोना शुरू कर दिया है.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
स्टोरी एडिटर- आकांक्षा
एक छोटी सी, क्यूट सी अमेरिकी लड़की है, लिज़ी मीयर्स. 5 साल की है. 6 अप्रैल को अपने मम्मी-पापा के साथ पोप फ्रांसिस से मिली. बात ये है कि लिज़ी कुछ दिन में अपनी आंखों की रोशनी खो देगी. वह बहरी भी हो जाएगी. इसलिये उसके मम्मी-पापा उसे दुनिया घुमा रहे हैं. वो चाहते हैं कि रोशनी खोने से पहले वो दुनिया को देख ले जिससे वो बाद में इन यादों को एन्जॉय कर सके. https://www.youtube.com/watch?v=D6X-24h8lig लिज़ी की मां ने एक लिस्ट बनाई है. इस लिस्ट का नाम है ‘विज़ुअल बकेट लिस्ट’.  इस लिस्ट में उन जगहों के नाम हैं जहां वो लिज़ी को घुमाना चाहती हैं. लिस्ट में उन लोगों के भी नाम हैं जिनसे लिज़ी को मिलाना है. इसी लिस्ट में से एक, पोप फ्रांसिस से लिज़ी कल मिली. लिज़ी और उसके मम्मी-पापा को सेंट पीटर्स के फ्रांसिस जनरल ऑडियंस में स्पेशल सीट दी गई. वहां वो पोप से मिली. पोप ने झुककर उसकी आंखों को छूआ और ब्लेस किया. लिज़ी की मां ने कहा कि पोप से मिलकर उन्हें बहुत सुकून मिला. लिज़ी के केस को सुनकर एक एयरलाइंस ने उसकी फैमिली को दुनिया में कहीं भी जाने के लिए फ्री टिकट ऑफर किया है. लिज़ी को यूएस मीडिया ताबड़तोड़ कवरेज दे रही है जबकि लिज़ी खुद इस बात से अनजान है कि वो अपने आंख और कान खोने वाली है. लिज़ी को अशर सिंड्रोम है. ये एक जेनेटिक डिसॉर्डर है जिसमें विज़न और हियरिंग लॉस होता जाता है. लिज़ी के बारे में पढ़ते-पढ़ते हेलन केलर का ख्याल आ गया. हेलन 1880 में पैदा हुई थीं. दो साल की उम्र में उनका देखना सुनना बंद हो गया था. अपने हौंसलों से उन्होने अपनी पढ़ाई पूरी की. बाद में उन्होंने अपनी बायोग्रफी भी लिखी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement