The Lallantop

विवादित बयान इज़ टेम्परेरी, गिरिराज सिंह इज़ पर्मानेंट

चंपानेर में एक यात्रा निकली थी. उसमें गिरिराज सिंह बोल रहे थे. देश की हिन्दू बेटियों की फ़िक्र सता रही थी.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
यूनियन मिनिस्टर गिरिराज सिंह ने बुधवार को एक गजब का बयान दिया है. वो चम्पारन में एक कल्चरल यात्रा में बोल रहे थे. गिरिराज सिंह के हिसाब से सरकार को देश में हर धर्म के लोगों के लिए 2 बच्चों की सीमा तय कर देनी चाहिए. गिरिराज सिंह ने कहा "देश की बेटियां सुरक्षित नहीं होंगी और उन्हें पाकिस्तान की तरह पर्दे में छुपा के रखना पड़ेगा." "हिन्दू का दो बेटा हो और मुसलमान को भी दो ही बेटा होना चाहिए. हमारी आबादी घट रही है. बिहार में सात जिला ऐसा है जहां हमारी जनसंख्या घट रही है. जनसंख्या नियंत्रण के नियम को बदलना होगा, तभी हमारी बेटियां सुरक्षित रहेंगी. नहीं तो हमें भी पाकिस्तान की तरह अपनी बेटियों को पर्दे में बंद करना होगा." गिरिराज सिंह ने जिन चार जिलों के बारे में कहा वो किशनगंज और अररिया जैसे जिले हैं. यहां मुस्लिम जनसंख्या हिन्दुओं से ज़्यादा तेज़ी में बढ़ रही है. गिरिराज सिंह के साथ लोकल बीजेपी एमपी सतीश दुबे और वरिष्ठ संघ लीडर नागेन्द्रजी भी मौजूद थे. लोगों को संबोधित करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि हिन्दू जम्बूद्वीप और आर्यावर्त को तो खो ही चुके हैं. और अगर जनसंख्या को कंट्रोल नहीं किया गया तो भारतवर्ष भी खो देंगे. साथ ही साधुओं और संतों से हिन्दू धर्म को बचाने की अपील की और कहा कि ऐसी कल्चरल यात्रा पूरे वर्ष होती रहनी चाहिए. गिरिराज सिंह के इस बयान के बाद आरजेडी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज कुमार झा ने कहा, "गिरिराज सिंह के जैसे लोगों के लिए देश के बारे में डीटेल में जानकारी देने वाला क्रैश कोर्स कम्पलसरी करवा देना चाहिए. इन्हें ये समझना चाहिए कि देश की सभ्यता इन जैसे लोगों के बावजूद आगे आगे बढ़ रही है. इन जैसे लोगों के पार्टी में होने की वजह से मोदी जी को विपक्ष की ज़रुरत ही नहीं है." इसके पहले भी गिरिराज सिंह कई अजीब-ओ-गरीब बयान दे चुके हैं. 2014 में चुनावों के वक़्त कहा था कि जिन्हें मोदी जी को वोट नहीं देना वो पाकिस्तान चले जायें. पिछले वर्ष अप्रैल में कहा कि राजीव गांधी ने अगर गोरी चमड़ी वाली सोनिया गाँधी की बजाय किसी नाइजीरियन महिला से शादी की होती तो कांग्रेस पार्टी उन्हें अपना लीडर नहीं मानती.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement