The Lallantop

गुलाम अली करेंगे देशभक्ति गीत के साथ इंडिया में 'घर वापसी'

इंडिया आ कर गा सकते हैं देशभक्ति गीत.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
गजल गायक गुलाम अली फिल्म 'घर वापसी' से एक गीत के साथ इंडिया में कम बैक करेंगे. मतलब अगर वो फिल्म के म्यूजिक रिलीज का प्रोग्राम अटेंड करेंगे तो. आने का प्लान तो अक्टूबर में भी था. पर शिव सेना ने कह दिया था कि अगर गुलाम अली मुंबई में गाएंगे, तो शिव सेना प्रोटेस्ट करेगा. शिव सेना की इस धमकी के चलते गुलाम अली ने इंडिया की सभी कॉन्सर्ट कैंसल कर दी थीं. कुछ दिनों पहले ये भी खबर आई थी कि ये लखनऊ महोत्सव में गाएंगे. पर गुलाम अली ने उसके लिए भी मना कर दिया था. 29 जनवरी डायरेक्टर-प्रड्यूसर सुहैब इलियासी की फिल्म 'घर वापसी' का म्यूजिक रिलीज करेंगे. इसके लिए इन्होंने एक देशभक्ति वाला गाना गाया है, "मिट्टी की खुशबू है रगों में बसी है." म्यूजिक लॉन्च के मौके पर सोनू निगम और सुनिधि चौहान भी मौजूद रहेंगे. पर गुलाम अली आएंगे या नहीं ये जानने के लिए तो वेट करना पड़ेगा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement