The Lallantop

मिलिए मोदी के नए मित्र 'पिज्जा डिलीवरी बॉय' से

ये बंदा तिपहिया स्कूटर पर चलता था, बाद में एक पॉवरफुल देश का प्रेसिडेंट बन गया.

Advertisement
post-main-image
Source- fressoz
फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद इस बार 26 जनवरी को चीफ गेस्ट हैं. संडे को इंडिया आ गए. तीन दिन रहेंगे. बिजनेस समिट करेंगे. परेड देखेंगे. आज सोमवार को दिल्ली में नरेंद्र मोदी इनका औपचारिक स्वागत करेंगे. रविवार को आए थे तो सबसे पहले चंडीगढ़ के रॉक गार्डन गए. तो हम जानते हैं कि फ्रांस्वा फ्रांस के राष्ट्रपति हैं पर असल में फ्रांस्वा आदमी क्या हैं? 1. फ्रांस्वा ओलांद फ्रांस के 24वें राष्ट्रपति हैं. निकोलस सरकोजी के बाद 6 मई 2012 को राष्ट्रपति बने. इसके पहले टूल के मेयर थे, कोरेज की जनरल कौंसिल के प्रेसिडेंट थे. 2. रुऑन में पैदा हुए थे. पेरिस इंस्टीट्यूट ऑफ पॉलिटिकल साइंस से पढ़े हैं. मम्मी सोशल वर्कर थीं. पापा नाक,कान, गला विशेषज्ञ. घर का माहौल ऐसा कि मम्मी लेफ्ट वाली थीं और पापा खांटी दक्षिणपंथी. 3. फ्रांस्वा ने कभी शादी नहीं की. सिगोलिन रॉयल के साथ 28 साल रहे. इनके चार बच्चे हुए. सिगोलिन भी सोशलिस्ट नेता हैं फ्रांस की. 2007 में निकोलस सरकोजी के खिलाफ चुनाव लड़ीं थी, हार गईं. हारने के एक महीने बाद दोनों अलग हो गए. 4. रॉयल से अलग होने के बाद फ्रांस्वा ने एक पत्रकार वैलेरी ट्राइरवेलर को डेट किया. 7 साल बाद 2014 में उनसे भी ब्रेकअप हो गया. 5. वैलेरी ने एक किताब लिखी और उसमें बताया कि भले फ्रांस्वा खुद को गरीबों का हितैषी दिखाते हों पर वो गरीब लोगों को बहुत पसंद नहीं करते. 6. इसके बाद ये जूली गेट के साथ देखे गए. जूली गेट एक्ट्रेस हैं. एक बार ये पेरिस के एक फ़्लैट में नजर आए थे, मीडिया में ऐसी बातें थी कि वो फ़्लैट कोर्सिका के किसी माफिया वाले का था. 7. उनके साथ काम करने वाले उनको 'पिज्जा डिलीवरी बॉय' कहते थे. क्योंकि जब वो सोशलिस्ट पार्टी के सेक्रेटरी थे, तब ऑफिस तिपहिया स्कूटर से आते थे. 8. फ्रांस्वा नेता होने के साथ लिखते भी हैं . 1991 से 2012 के बीच उनने 7 एकेडमिक किताबें लिख डालीं. 9. फ्रांस्वा सेम सेक्स मैरिज को सपोर्ट करते हैं. उनने 2013 में बिल नंबर 344 पर साइन किए थे जो LGBT कपल्स को शादी करने के राइट्स देता है. 10. राजकुमार हैं फ्रांस्वा. एंडोरा करके एक जगह है. 180 स्क्वायर मील में फैली है. फ्रांस्वा राष्ट्रपति होने के साथ इस जगह के राजकुमारों में एक हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement