The Lallantop

नहीं रहा डर को डराने वाला एडवेंचर का 'दुलारा' स्टंटमैन

स्टंट की प्रैक्टिस करने के दौरान 100 फीट की हाइट से गिरकर हुई मौत.

Advertisement
post-main-image
तैंक्रेदे मेले स्टंट के दौरान
एडवेंचर उसे इत्ता पसंद था कि कहीं से भी कूद जाता था. किसी भी स्टंट से उसे डर नहीं लगता था. क्या पहाड़, क्या पहाड़ों के बीच बंधी पतली सी रस्सी. पूरी दुनिया में लोग उसे जानते थे. जब तैंक्रेदे मेले स्टंट करते तो देखने वाले देखते रह जाते. यू-ट्यूब में उसके स्टंट की वीडियो पर लाखों हिट हैं. लेकिन बीते मंगलवार को फ्रांस में जब तैंक्रेदे मेले स्टंट की प्रैक्टिस कर रहे थे. तब हवा में दो गुब्बारों के बीच रोपवे करने के दौरान बैलेंस बिगड़ने से गिरकर उनकी मौत हो गई. tancrede melet तैंक्रेदे मेले की मौत 100 फीट की ऊंचाई पर से गिरने से हुई. तैंक्रेदे मेले बेस जंपर, विंगसूटर थे. तैंक्रेदे मेले मौत से खेलते अपनी डेथ फ्लाइंग्स के लिए दुनियाभर में मशहूर थे. तैंक्रेदे मेले फ्लाइंग फ्रेंचाइजी का हिस्सा था. ये एक तरह का आर्ट्स ग्रुप था. देखिए तैंक्रेदे मेले के स्टंट्स से भरा वीडियो. https://www.youtube.com/watch?v=ipAL90Dmilw तैंक्रेदे मेले की मौत के बाद ट्विटर पर लोगों ने उनकी तस्वीरें शेयर कीं. तैंक्रेदे मेले की एक बेटी और पत्नी भी थी. https://twitter.com/lavalad/status/685046176274608128 https://twitter.com/GasparDelaporte/status/685003324073062400 https://twitter.com/okibooth/status/684740263634415616

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement