इंटरकास्ट शादी करके 8 साल बाद लौटी, भाइयों ने जिंदा जला डाला
रामा खाक हो गई. गांव का कोई भी उसे बचाने नहीं आया. दिल्ली में ये होता तो आज टीवी चैनलों की सबसे बड़ी खबर होती.
Advertisement

महिलाएं आग में ही पैदा होती हैं? पेंटिग जेक मान की.
लड़की का नाम था रामा कुंवर. गांव के प्रकाश सेवक से प्यार हो गया. प्रकाश दूसरी जाति का था. घर वाले कभी एक्सेप्ट नहीं करते, इसलिए रामा ने प्रकाश से शादी की और घर छोड़ दिया. लोगों ने कहा कि वह भाग गई. फिर वह नहीं लौटी. 8 साल तक. 8 साल बाद वह आई. घर नहीं गई क्योंकि पता था कि वहां उसके जालिम भाई रहते हैं. ससुराल गई. लेकिन गांवों में खबरें आग की तरह फैलती हैं. उसके भाई को पता चला तो उसने करीब 30 गुंडों को साथ लिया और रामा के ससुराल पहुंच गया. अपनी बहन को घर से बाहर निकालकर घसीटा और मारा. रामा की सास उसे बचाने आई तो गुंडों की भीड़ ने उन्हें भी पीटा. फिर मर्यादा के ठेकेदार रामा को गांव के चौराहे पर ले गए. सबके सामने उसके जिस्म पर मिट्टी का तेल उड़ेला गया और आग लगा दी गई. रामा खाक हो गई. गांव का कोई भी उसे बचाने नहीं आया. उसकी एक बेटी है 3 साल की. दिल्ली में ये होता तो आज टीवी चैनलों की सबसे बड़ी खबर होती. पर ये घटना थी राजस्थान के डूंगरपुर जिले के पचलासा छोटा गांव की. दिल्ली से करीब 800 किलोमीटर दूर. रामा के भाई लक्ष्मण सिंह सिसोदिया और चचेरे भाई प्रवीण सिंह समेत 7 लोग गिरफ्तार कर लिए गए हैं. 20 और लोगों को पुलिस ढ़ूंढ रही है. आप भी ढूंढिए कि 'मर्यादा' बड़ी है या मुहब्बत?
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement











.webp?width=275)






