The Lallantop

अब तो नरेंद्र मोदी को प्रजीत तिवारी पर FIR कर ही देनी चाहिए

राखी सावंत पर प्रधानमंत्री के अपमान के आरोप में FIR दर्ज की गई है.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
कुछ दिनों पहले राखी सावंत ने नरेंद्र मोदी की फोटो अपनी ड्रेस पर छपवा ली थी. राखी सावंत ने उस खासम-खास ड्रेस को पहनकर खींची गई पिक को इंस्टाग्राम पर डाला था. लोगों ने सोशल मीडिया पर खूब ट्रॉल किया था.  इससे पहले मोदी की खुद की ड्रेस पर उनका नाम छपा हुआ था. लोगों ने इसको भी खूब ट्रॉल किया था. तो तस्वीर का मामला नाम वाले का एक्सटेंशन समझा जा सकता था. क्योंकि किसी को किसी चीज के प्रति प्यार और सम्मान दिखाना उस का नितांत निजी मामला है. तो उस वक्त जिसको हंसी आई, वो हंसा. जिसे अच्छा लगा, वो खुश हुआ. सबकी अपनी श्रद्धा है. पर अब पता चल रहा है कि किसी को इसका बुरा भी लगा था. भले ही प्रधानमंत्री को बुरा ना लगा हो. इस मामले को प्रधानमंत्री का अपमान बताकर एक शख्स ने FIR दर्ज करवाई है. ड्रेस पर उत्तर से दक्षिण मोदी की फोटो ने इनको आहत कर दिया है.  
उस वक्त इन्स्टा पर डाली गई राखी सावंत की इन तस्वीरों ने खूब भूचाल मचाया था. इस तस्वीर को लेकर कुछ लोग खफा दिखे तो कुछ लोग अश्लीलता पर उतर आए. और देखते ही देखते राखी सावंत की तस्वीरें सोशल मीडिया पर ट्रॉल होने लगी. लोगों ने भांति-भांति के ट्वीट और पोस्ट किए.
राखी सावंत पर रिएक्शन 2
उस समय मामला इतना गरमाया था कि राखी सावंत को सफाई देनी पड़ी थी. सफाई में राखी सावंत ने बताया कि, 'जैसे मोदी जी हर इंडियन के पीएम हैं, वैसे ही मेरे भी पीएम हैं. मैं यहां अमेरिका, इंडिपेंडेंस डे पर आई हूं. और इंडिया को रिप्रेजेंट कर रही हूं. अमेरिका में लड़कियां टू पीस में अमेरिका का फ्लैग बनाकर पहनती हैं. पर मैंने ऐसा नहीं किया. मैं तो मोदी जी और बीजेपी को पसंद करती हूं. अमित शाह और राजनाथ सिंह मुझे अच्छे लगते हैं. मैं तो राजनाथ सिंह के घर पर भी गई थी, वहां उन्होंने मुझे बेटी बताया. इसलिए लोगों का जो रिएक्शन है मेरे ड्रेस को लेकर, वो गलत है'.
  देखिए राखी सावंत की सफाई वाली इस वीडियो को https://www.youtube.com/watch?v=nYyQkUONcYk
लगभग तीन महीने बाद यह मामला फिर से उठ गया है. इस मामले को लेकर राजस्थान के कांकरोली पुलिस स्टेशन में राखी सावंत के खिलाफ वहां के एक एडवोकेट प्रजीत तिवारी ने FIR दर्ज करवाई है. FIR में साफ-साफ 'प्रधानमंत्री  के अपमान' की बात कही गई है. कहा गया है कि राखी सावंत ने देश के प्रधानमंत्री को बहुत ही असभ्य तरीके से अपने ड्रेस पर छपवाया है. कांकरोली पुलिस स्टेशन के एसएचओ लक्ष्मण राम ने बताया कि, "FIR आईपीसी और उससे संबधित धाराओं के अंतर्गत दर्ज की गई है. मामले की जांच शुरू कर दी गई है."
अब ऐसा हो गया है कि हर मामले में लोग प्रधानमंत्री को घसीट ला रहे हैं. प्रजीत तिवारी को क्या दिक्कत है जो कोर्ट का टाइम खराब कर रहे हैं. और भी समस्याएं हैं जिन पर वो केस-कचहरी कर सकते थे. प्रधानमंत्री ही एक केस कर देते प्रजीत पर कि बेवजह मेरे नाम पर किसी को तंग ना करें.

ये स्टोरी आदित्य प्रकाश ने की है 


सब प्रधानमंत्री से क्यों पूछ रहे हैं, 'सर, बागों में बहार है?'

अनुष्का शर्मा से लबड़िया रहे थे, परसाद पा गए

 आपके बच्चे न्यूड तस्वीरें भेजते हैं, आप उन्हें रोक नहीं सकते

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आंय, इंडियन ऐड में स्मूच! अब संस्कारों का क्या होगा?

प्रियंका चोपड़ा का ये गाना सुनकर आप अपने पापा से लिपट जाएंगे

राहुल-प्रत्यूषा की आखिरी बातचीत में प्रॉस्टीट्यूशन खोजना जल्दबाजी है

Advertisement
Advertisement
Advertisement