मीका सिंह की नसीहत पर कंगना का अभी कोई जवाब नहीं आया है.
अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने ट्वीट्स के कारण चर्चा में रहती हैं. हाल ही में वो किसान आंदोलन को लेकर लगातार ट्वीट्स कर रही हैं. उनके ट्वीट्स पर सोशल मीडिया में अलग अलग तरह की प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही हैं. दिलजीत दोसांझ के साथ उनकी गहमागहमी भी ट्विटर के माध्यम से दुनिया ने देखी और अब गायक मीका सिंह ने भी कंगना को नसीहत दी है. मीका सिंह ने कंगना को नसीहत देते हुए कहा,
''पर बेटा आपका टारगेट क्या है ये तो समझ आए, यू आर ए टैलेंडेट ब्यूटीफुल गर्ल. आप एक्टिंग करो ना यार. अचानल इतनी देशभक्ति वो भी ट्विटर एंड न्यूज़ पर."
https://twitter.com/MikaSingh/status/1334762478673121283 एक दूसरे ट्वीट में उन्होंने कहा,
"आप हमें ज्वाइन कर सकती हो. हम 5 लाख मील्स हर दिन उन लोगों को उपलब्ध कराते हैं जिनको इसकी जरूरत होती है. आप सिर्फ 20 लोगों के लिए कुछ कर दो. शेरनी बनना और वो भी सिर्फ न्यूज़ पे एंड ट्विटर पे तो कोई बड़ी बात नहीं. पर लेकिन मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं."
https://twitter.com/MikaSingh/status/1334763125313208325 दरअसल मीका की ओर से ये ट्वीट तब किए गए थे जब कंगना रनौत ने कहा था कि हर कोई उनको अपने निशाने पर ले रहा है और उनके खिलाफ केस कर रहा है. कंगना ने अपने एक ट्वीट में कहा,
"फिल्म माफिया ने मुझ पर कई केस कर दिए हैं. पिछली रात जावेद अख्तर ने भी कर दिया. महाराष्ट्र सरकार हर घंटे एक केस कर रही है और अब पंजाब कांग्रेस भी गैंग में शामिल हो गई है. लगता है मुझे महान बनाकर ही दम लेंगे."
https://twitter.com/KanganaTeam/status/1334716936014487552 सोशल मीडिया पर कंगना बेहद मुखर नजर आती हैं. वे लगातार ट्वीट करती हैं और सोशल मीडिया पर इन ट्वीट्स को लेकर बहुत अधिक प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिलती हैं. https://twitter.com/KanganaTeam/status/1334850566413975552
दिलजीत दोसांझ से भी हुआ पंगा ट्विटर पर कंगना रनौत का पंगा गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ से भी हुआ था. कंगना के कुछ ट्वीट्स पर दिलजीत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी जिसके बाद दोनों के बीच 'ट्विटर वॉर' शुरू हो गया. एक दूसरे को टैग करते हुए दोनों ने काफी कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया. दोनों के बीच ये बहस किसानों के मुद्दे को लेकर शुरू हुई थी.