The Lallantop

बुक फेयर से गायब आंबेडकर की किताबें

फड़नवीस सरकार ने सरकारी डिपार्टमेंट को बाबासाहेब की किताबें छापने की इजाजत ही नहीं दी.

Advertisement
post-main-image
केंद्रीय मंत्री गडकरी के महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फड़नवीस.
दिल्ली में बुक फेयर चल रहा है और इस बुक फेयर से महाराष्ट्र सरकार की ओर से हर साल छपने वाला भीमराव आंबेडकर का रचना संकलन गायब है. वो इसलिए क्योंकि महाराष्ट्र सरकार ने इस बार आंबेडकर की किताबें छापने की मंजूरी ही नहीं दी. इन रचनाओं का कॉपीराइट महाराष्ट्र सरकार के पास है. लेकिन वर्ल्ड बुक फेयर में ऐसा पहली बार हुआ है कि सरकारी स्टॉल से आंबेडकर रचना संकलन नहीं बेचा गया. सिर्फ प्राइवेट प्रकाशन आंबेडकर की किताबें बेच रहे हैं. फ्रीलांस जर्नलिस्ट दिलीप मंडल ने इस बारे में फेसबुक पर पोस्ट लिखी है. उन्होंने लिखा है कि आंबेडकर फाउंडेशन ने छापने की इजजात के लिए महाराष्ट्र सरकार को 11 चिट्ठियां लिखीं, लेकिन फड़नवीस सरकार ने इसका जवाब नहीं दिया. [facebook_embedded_post href=" https://www.facebook.com/photo.php?fbid=982324025194922&set=a.720491174711543.1073741830.100002520002974&type=3&theater"] प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने भाषणों में अकसर बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर का जिक्र करते हैं. लेकिन उनकी पार्टी की महाराष्ट्र सरकार आंबेडकर की किताबें भी नहीं छापना चाहती. अभी इस बारे में महाराष्ट्र सरकार का पक्ष सामने नहीं आया है. https://www.youtube.com/watch?v=MF3-LVbFI-E

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement