The Lallantop

PM Modi वाली BBC डॉक्यूमेंट्री के ट्वीट क्यों डिलीट किए? एलन मस्क ने कहा- तो जेल...

मस्क का घेरकर हुआ इंटरव्यू, मोदी पर किसने सवाल पूछ लिया

Advertisement
post-main-image
मस्क ने BBC को दिया इंटरव्यू (PTI)

एलन मस्क (Elon Musk). ट्विटर के मालिक और Tesla के CEO. मस्क ने बुधवार, 12 अप्रैल को BBC के जर्नलिस्ट जेम्स क्लेटन को एक इंटरव्यू दिया. जिसमें उन्होंने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra modi) के ऊपर बनी BBC की विवादित डॉक्यूमेंट्री पर बात की. मस्क ने लेगेसी ब्लू टिक हटाए जाने को लेकर भी बात की है.

Advertisement

दरअसल BBC ने इस साल की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर एक विवादास्पद डॉक्यूमेंट्री बनाई थी. दो पार्ट वाली इस डॉक्यूमेंट्री सीरीज के पहले पार्ट- 'इंडिया: द मोदी क्वेश्चन' - को लेकर खूब बवाल हुआ था. जिसके बाद भारत के सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने इस डॉक्यूमेंट्री को यूट्यूब पर ब्लॉक करने का आदेश दिया था. साथ ही मंत्रालय ने वीडियो का लिंक शेयर करने वाले ट्विटर पोस्ट को भी हटाने के आदेश दिए थे. जिसके बाद से ही ट्विटर से कई लिंक हटाए जा चुके हैं.

इंटरव्यू के दौरान मस्क से इसी को लेकर सवाल किया गया. जिसका जवाब देते हुए उन्होंंने कहा,

Advertisement

‘मुझे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है. लेकिन भारत में बहुत सख्त सोशल मीडिया कानून है. अगर ये कानूनों का पालन करने या जेल जाने के बीच एक विकल्प है, तो मैं अपने किसी भी व्यक्ति के जेल जाने के बजाय कानूनों का पालन करना पसंद करूंगा.’

ऑफिस में सो जाते हैं मस्क

मस्क से ट्विटर पर उनका समय कैसा गुज़र रहा है, इसको लेकर सवाल किया था. जिसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा,

‘ये बोरिंग नहीं है. ये बहुत से उतार-चढ़ावों से भरा रहा. ट्विटर पर अब चीज़ें ठीक हो रही हैं. इसमें कुछ तकनीकी समस्याएं आईं और कई बार ट्विटर ठप भी हुआ. हालांकि, ये ज्यादा लंबे समय के लिए नहीं था और अब सब ठीक चल रहा है. काम ज्यादा होने के कारण मैं कभी-कभी ऑफ़िस में सो जाता हूं. लाइब्रेरी में लगे काउच पर एक जगह है, जहां कोई और नहीं जाता.’

Advertisement
अगले हफ्ते तक हटेंगे लेगेसी ब्लू टिक

मस्क (Elon Musk) ने ट्विटर लेगेसी अकाउंट (Legacy Account) से ब्लू टिक हटाने की तारीख का भी ऐलान कर दिया. मस्क के मुताबिक अगले हफ्ते तक सारे लिगेसी अकाउंट से ब्लू टिक हटा दिए जाएंगे. इंटरव्यू से ठीक पहले मस्क ने इसको लेकर एक ट्वीट भी किया था. जिसके मुताबिक 20 अप्रैल से लिगेसी अकाउंट का ब्लू टिक हटना शुरू हो जाएगा. 

इसके अलावा मस्क ने इंटरव्यू के दौरान ये भी बताया कि राष्ट्रपति चुनाव में जब आधे अमेरिका ने रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को वोट किया था, तब भी उन्होंने ट्रंप के खिलाफ वोट किया था.

वीडियो: एलन मस्क ट्विटर का सामान क्यों बेच रहे, कितने की बिकी चिड़िया?

Advertisement