The Lallantop

एलन मस्क ने ऐसा क्या कर दिया कि ट्विटर की ही लीगल टीम ने नोटिस दे दिया?

एलन मस्क और ट्विटर की डील से जुड़े विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा. इससे पहले मस्क ने कहा था कि वो ट्विटर की 44 बिलियन की डील को अस्थाई तौर पर होल्ड कर रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
Elon Musk. फाइल फोटो- रायटर्स

इंसान के हाथ जब कोई ‘बढ़िया’ डील लग जाती है, तो वो बार-बार उसके बारे में बात करना चाहता है. सस्ते में मिली, फायदे में मिल गई वगैरह-वगैरह. एलन भैया यानी एलन मस्क (Elon Musk) ने भी कुछ दिन पहले एक डील की. ट्विटर वाली . और तब से लगभग रोज उससे जुड़ी कोई ना कोई अपडेट बता ही रहे हैं. ताजा बात जो बताई वो ये है कि ट्विटर की लीगल टीम ने उन पर गैर-प्रकटीकरण समझौते यानी Non Disclosure Agreement का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला इंक के CEO एलन मस्क ने शनिवार, 15 मई को ट्वीट किया. बताया कि

ट्विटर की लीगल टीम ने शिकायत दर्ज करने के लिए कॉल किया था. कि मैंने सैंपल साइज 100 का खुलासा करके उनके NDA का उल्लंघन किया है!

Advertisement

आपको बता दें कि एलन मस्क और ट्विटर की डील से जुड़े विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा. इससे पहले मस्क ने कहा था कि वो ट्विटर की 44 बिलियन की डील को अस्थाई तौर पर होल्ड कर रहे हैं.

इस फैसले का कारण भी उन्होंने बताया था. उन्होंने कहा था कि उनकी टीम ट्विटर अकाउंट के 100 फॉलोवर्स की रैंडम सैंपलिंग करेगी. उन्होंने कहा था कि कोई भी सेंसिबल रैंडम सैंपलिंग प्रोसेस ठीक नहीं है. इसलिए वो सैंपल साइज 100 रख रहे हैं. क्योंकि ट्विटर इसी साइज से फेक,स्पैम, डुप्लीकेट अकाउंट को कैलकुलेट करता है.

डील के बाद से जारी ‘डील’ देने वाली बातें

वहीं, डील होने के साथ ही विवाद की शुरुआत हो चुकी थी. सबसे पहले ये कयास लगाए जा रहे थे कि मस्क के ट्विटर खरीदते ही कंपनी के कई बड़े चेहरों की विदाई होगी. इसमें कंपनी के सीईओ पराग अग्रवाल, ट्रंप का अकाउंट बैन करने वाली विजया गड्डे नामों पर अंदाजा लगाया जा रहा था.

Advertisement

एलन मस्क ने ये इशारा भी दिया था कि वो पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ट्विटर अकाउंट रिस्टोर कर देंगे.

ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल और एलोन मस्क (ट्विटर: इंडिया टुडे)

हालांकि, इन सबके बीच पराग अग्रवाल की ओर से भी ट्वीट्स की झड़ी सामने आई थी. इसमें उन्होंने कई बातें कहीं. मोटा-माटी ये दावा किया कि वो कंपनी के अच्छे भविष्य के लिए लगातार काम करते रहेंगे. उन्होंने ये भी कहा कि डील के बाद कंपनी से दो अधिकारियों को निकाल दिया है.

अंत में बता दें कि मस्क-ट्विटर डील पर संकट तो दिख रहे हैं. लेकिन, अभी तक किसी भी तरफ से इसे कैंसिल करने की बात नहीं की गई है. शायद इसकी वजह ये भी है कि जो भी पार्टी (ट्विटर या मस्क) इस डील से पीछे हटेगी उसे एक बिलियन डॉलर का जुर्माना भी देना होगा.

वीडियो-

Advertisement