The Lallantop

नशे में बीच हाईवे पर बस खड़ी करके चला गया ड्राइवर, पैसेंजर खुद बस चलाकर ले गया

पहली बार बस चला रहा था पैसेंजर.

Advertisement
post-main-image
बस चलाते पैसेंजर संकल्प कुमार (फोटो: आजतक)

यात्रियों से भरी एक रोडवेज बस को उसका ड्राइवर बीच रास्ते छोड़ कर भाग गया. बस आगरा से मथुरा जा रही थी. बस में लगभग 42 पैसेंजर सवार थे. लेकिन आगरा-दिल्ली हाईवे पर ड्राइवर बस को सड़क पर ही छोड़ कर भाग गया. बताया जा रहा है कि ड्राइवर नशे में था और भागने से पहले भी वो ठीक से बस नहीं चला रहा था. बीच रास्ते फंसे बस में सवार यात्रियों ने उत्तर प्रदेश स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (UPSRTC) के अधिकारियों को फोन किया. लेकिन फोन नहीं उठा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
यात्री ने चलाई बस

फिर बस में ही बैठे एक पैसेंजर ने स्टीयरिंग व्हील संभालने का फैसला किया. आजतक के मदन शर्मा की रिपोर्ट के मुताबिक 30 साल के संकल्प कुमार ने बस चलाई और सभी यात्रियों को सुरक्षित मथुरा तक पहुंचाया. संकल्प आगरा में एक प्राइवेट कंपनी में टेक्नीशियन हैं. संकल्प ने बताया कि उन्होंने इससे पहले कभी बस नहीं चलाई थी. 

मथुरा डिपोट के असिस्टेंट रीजनल मैनेजर (ARM) एम.एम शर्मा ने बताया,

Advertisement

घटना गुरुवार, 16 फरवरी की है. मथुरा रोडवेज की बस आगरा से मथुरा आने वाली थी. बताया जा रहा है कि बस ड्राइवर ने शराब पी ली थी. इसके बाद संकल्प नाम के एक यात्री द्वारा सवारियों को सुरक्षित मथुरा तक लाया गया.

क्या-क्या हुआ था?

बस चलाने वाले यात्री संकल्प के मुताबिक बस छोड़ कर भागने से पहले भी ड्राइवर ठीक से बस नहीं चला रहा था. उन्होंने कहा,

ड्राइवर काफी तेज रफ्तार में लहराते हुए बस चला रहा था. जल्दी-जल्दी लेन चेंज कर रहा था. दो बार बस डिवाइडर से लड़ने से बची थी. इसलिए सभी यात्री ड्राइवर से बस रोकने को कह रहे थे.

Advertisement

बस में सवार में एक अन्य महिला यात्री ने बताया,

ड्राइवर ने शराब पी रखी थी. बस जब डिवाइडर से टकराने वाली थी, तब सबने ड्राइवर से बस किनारे रोकने को कहा. ड्राइवर को पानी पिलाया गया. लेकिन उसके बाद वो बस स्टार्ट भी नहीं कर पा रहा था.

थोड़ी देर बाद ड्राइवर बस छोड़कर भाग गया. संकल्प ने बताया कि इसके बाद उन्होंने दूसरे यात्रियों से बस चलाने की बात कही. इस पर सभी लोग मान गए. मथुरा डिपोट के ARM एम.एम शर्मा ने कहा है कि ड्राइवर के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी. आगे इस तरह की घटना न हो, इसके लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे.

वीडियो: ऊबर ड्राइवर ने फ्लाइट छुड़वा दी, वक़ील ने इतना महंगा बदला ले लिया!

Advertisement