The Lallantop

पाकिस्तान का खुलासा: डोनाल्ड ट्रम्प दाऊद इब्राहिम है!

जब ये खबर आई तो हमारे मीडिया ने कैसा रिएक्ट किया देखकर आप कपार धुन लेंगे.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
डोनाल्ड ट्रम्प पाकिस्तानी हैं. वो पाकिस्तान के वजीरिस्तान में पैदा हुए थे. उनका असली नाम दाऊद इब्राहिम खान है. वो पाकिस्तान के मदरसे में पढ़े हैं. उनके मां-बाप 1954 में सड़क हादसे में मर गए थे. ब्रिटिश- इंडियन आर्मी का एक रिटायर्ड अफसर कैप्टन स्टाकडेल उन्हें अपने साथ लंदन ले गया. 1955 में उन्हें ट्रम्प फैमिली ने गोद ले लिया और आज वो जो हैं सो हैं. हम ये महान खुलासा नहीं कर रहे हैं पाकिस्तान का मीडिया भी नहीं कह रहा है. वहां का सोशल मीडिया कह रहा है. उनने ये खबर रिपोर्ट की थी. हमारे यहां के मीडिया वाले और आगे हैं, रिपोर्ट कर रहे हैं कि पाकिस्तान की मीडिया ये बता रही है. जबकि पाकिस्तान की मीडिया तो इन ट्वीट्स को रिपोर्ट कर रही थी. ये लोग भी न गजब हैं, अफवाह में नई अफवाह खड़ी कर देते हैं. https://www.youtube.com/watch?v=0f0mjZnumTA पाकिस्तान के ट्विटर पर ऐसे-ऐसे ट्वीट आ रहे हैं. जनता खुश है. यही देख सुन हम भी तो मजे लेते हैं. कृष गेल को कृष्णा गोयल और माइकल जैक्सन को माई का लाल जय किशन बता देते हैं. वैसे ही वहां भी भरे हैं ;) ट्रम्प के बचपन की फोटो भी लगा दिए हैं. donald पाकिस्तान के मीडिया वाले तो बस यही शेयर कर खुश हो रहे हैं. https://www.youtube.com/watch?v=w1wPMeJuTwI

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement