अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्हें नहीं पता वह कब तक जिंदा रहेंगे. ट्रंप की यह टिप्पणी उस घटना के बाद आई है, जिसमें उनकी फ्लोरिडा स्थित प्रॉपर्टी में एक शख्स बंदूक लेकर घुसने की कोशिश कर रहा था. हालांकि सिक्योरिटी फोर्सेज ने उस शख्स को मार गिराया. लेकिन अब ट्रंप का कहना है कि बहुत से लोग उन पर गोली चला रहे हैं.
'शायद ज्यादा दिन जिंदा ना रहूं', डॉनल्ड ट्रंप ने लिंकन और कैनेडी से की अपनी तुलना, पता है क्यों?
Donald Trump ने 22 फरवरी को फ्लोरिडा के मार-ए-लागो रिसॉर्ट में हुई घटना पर पहली बार रिएक्ट करते हुए ये बातें कहीं. वह White House में आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे.
.webp?width=360)

डॉनल्ड ट्रंप ने 22 फरवरी को फ्लोरिडा के मार-ए-लागो रिसॉर्ट में हुई घटना पर पहली बार रिएक्ट करते हुए ये बातें कहीं. वह व्हाइट हाउस में आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे. वाशिंगटन टाइम्स के अनुसार ट्रंप ने कहा,
मुझे नहीं पता कि मैं कब तक रहूंगा. बहुत से लोग मुझ पर गोली चला रहे हैं, है ना?
इसके बाद ट्रंप ने एक तरह से खुद की तुलना अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी और अब्राहम लिंकन से कर दी. उन्होंने कहा,
ट्रंप की हत्या के हो चुके हैं कई प्रयासआप जानते हैं, अगर आप इन सभी पागल शूटर्स के बारे में पढ़ेंगे, तो वे उन प्रेसिडेंट्स के पीछे नहीं पड़ते जिनका कोई खास मतलब नहीं होता. तो शायद मैं थोड़ा कम खास होना चाहता हूं. क्या हम इसे थोड़ा रोक सकते हैं, प्लीज़. क्या यह कुछ समय के लिए एक नॉर्मल प्रेसिडेंसी हो सकती है?
मालूम हो कि जॉन एफ कैनेडी और अब्राहम लिंकन की हत्या की गई थी. डॉनल्ड ट्रंप पर भी पहले हत्या के प्रयास किए जा चुके हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2024 के कैंपेन के दौरान भी ट्रंप पर गोली चलाई गई थी. हालांकि गोली उनके कान को छूकर निकल गई थी और वह बाल-बाल बचे थे.
वहीं हालिया घटना ट्रंप के फ्लोरिडा स्थित मार-ए-लागो रिसॉर्ट में हुई थी, जहां एक 20 साल का युवक हथियार लेकर घुसने की कोशिश कर रहा था. हालांकि जिस समय ये घटना हुई, उस समय न तो ट्रंप और न उनके परिवार का कोई सदस्य वहां मौजूद था. US सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स ने युवक को मौके पर ही मार गिराया था.
युवक की हुई पहचानइंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक युवक की पहचान नॉर्थ कैरोलिना के रहने वाले 21 साल के ऑस्टिन टकर मार्टिन के रूप में हुई है. US सीक्रेट सर्विस एजेंट्स का कहना है कि मार्टिन सुबह करीब 1:30 बजे (लोकल टाइम) पाम बीच एस्टेट के नॉर्थ गेट से अंदर आया. उसका सामना दो सीक्रेट सर्विस एजेंट्स और पाम बीच काउंटी शेरिफ के एक डिप्टी से हुआ. उसके पास एक शॉटगन और एक पेट्रोल कनस्तर था.
यह भी पढ़ें- बंदूक लेकर डॉनल्ड ट्रंप के घर में घुसा युवक, सिक्योरिटी वालों ने गोली मार दी
पाम बीच काउंटी शेरिफ रिक ब्रैडशॉ ने कहा कि अधिकारियों ने उसे सामान नीचे रखने का आदेश दिया. लेकिन उसने शॉटगन को गोली चलाने की पोजीशन में उठा लिया. इससे एजेंट और डिप्टी ने खतरे को न्यूट्रिलाइज करने के लिए हथियार का इस्तेमाल किया. सीक्रेट सर्विस के प्रवक्ता एंथनी गुग्लिल्मी ने बताया कि मार्टिन के लापता होने की जानकारी उसके परिवार ने कुछ दिन पहले दी थी. जांच एजेंसियों का मानना है कि वह नॉर्थ कैरोलिना से फ्लोरिडा गया था और रास्ते में उसे शॉटगन मिली. अधिकारियों के मुताबिक बाद में उसकी गाड़ी से एक फायरआर्म बॉक्स मिला.
वीडियो: अमेरिका में ट्रंप के रिसॉर्ट में हुई गोलीबारी, अधिकारियों ने शख्स को मार गिराया














.webp?width=275)


.webp?width=120)




