दलित से इश्क की सजा: जूस में बहन को ज़हर पिला दिया
मां-बाप भी थे साजिश में शामिल. कई दिनों से वो अपनी बेटी को लड़के से दूर रहने को कह रहे थे.
Advertisement

Source: honourkilling.in
बीते गुरुवार को टीवी-अखबारों और सोशल मीडिया तक 'जय भीम' के नारे लग रहे थे. और आज एक ऐसा केस सामने आ गया. जिसमें एक 'ऊंची' जाति की औरत को सिर्फ इसलिए मार दिया क्योंकि उसने एक दलित से प्यार कर लिया. मैसूर की घटना है. मधुकुमारी नाम की ये लड़की जयराम नाम के लड़के से प्यार करती थी. लगभग 5 साल हो गए थे. लेकिन उसके घर वाले रिश्ते के लिए मानते ही नहीं थे. सोमवार को मधुकुमारी का भाई गुरुप्रसाद कीड़े मारने की दवा लेकर आया. और उसे आम के जूस में मिला कर अपनी बहन को पिला दिया. लगभग शाम के 5:30 बजे मधुकुमारी ने जूस पिया. कुछ मिनटों के अंदर ही उसके पेट में भयानक दर्द होने लगा. इतना कि वो ज़मीन पर गिर पड़ी. दो घंटे बाद उल्टी हुई. मां-बाप और भाई उसकी मदद करने का नाटक करते रहे. कहते रहे वो एक ऑटोरिक्शा बुला रहे हैं. पर असल में उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया. इलाज न हो पाने के कारण लड़की सोमवार रात 9 बजे मर गई. मंगलवार की सुबह एक नहर के पास उसका दाह संस्कार कर दिया गया. मधुकुमारी के समुदाय में डेड बॉडी को दफनाते हैं. जलाते नहीं. लेकिन जब उसके मां-बाप ने उसका शरीर जलाया, तो पुलिस को पता चल गया कि मामला कुछ गड़बड़ है. केस की जांच हुई तो सच सामने आया. गुरुवार शाम लड़की के बाप गुरुमालाप्पा, मां मंजुला और भाई गुरुप्रसाद को गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया. घर वालों ने पुलिस को बताया कि कई दिनों से वो अपनी बेटी को जयराम से दूर रहने को कह रहे थे. पर वो मान नहीं रही थी. दो महीने पहले उसकी शादी जबरन उनकी ही जाति के लड़के से तय कर दी गई थी. शादी की तारीख़ 29 अप्रैल तय हुई थी.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement












.webp?width=275)

.webp?width=275)

.webp?width=120)
.webp?width=120)




