The Lallantop

बिना देखे धोनी से तेज स्टम्पिंग करता है आंध्र का ये विकेटकीपर!

धोनी का वीडियो आपने देखा होगा, इसे नहीं.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
दुनिया में दो प्रकार के विकेटकीपर हुए हैं. अब तक. महेंद्र सिंह धोनी और बाकी सभी. बस यही दो प्रकार हैं. धोनी जो करता है, नया होता है. वो इसलिए क्यूंकि धोनी ने ट्रेडीशन को फॉलो नहीं किया. उसने वो सब नहीं किया जो क्रिकेट की किताबों में लिखा था. उसने ठहरे हुए गेम को आगे बढ़ाया. भले ही धकियाया, लेकिन आगे बढ़ाया. उसने क्रिकेट को बहुत कुछ दिया. मसलन हेलीकॉप्टर शॉट. या फिर स्टंप के आगे खड़े होकर बिना देखे पीछे मार देना. ठीक स्टंप पर. वो दृश्य जो हर कहीं चला. https://twitter.com/sachinism_ICF/status/791240531191947264 लेकिन! जो प्रतिबद्ध है, वही लथपथ है. एक और है, जो यही सब करता है. और वो सुशांत सिंह राजपूत नहीं है. आंध्र प्रदेश का है. अपना ही बच्चा है. विकेट कीपर केएस भारत. मैच चल रहा था और उसने वैसे ही आउट किया. बिना देखे स्टम्प पर मार दी गेंद. गेंद निशाने पर. बस फ़र्क ये था कि उसकी जर्सी पर 7 नंबर और धोनी नहीं छपा था. लिहाज़ा खबर नहीं बनी. वीडियो पेश-ए-खिदमत है. https://twitter.com/circleofcricket/status/667970473670545409  

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement