The Lallantop

नसबंदी के बावजूद कुतिया मां बनी, मालिक जाएगा कोर्ट

नोएडा में एक गली से उठा कर इस कुतिया को पाला था. पांच साल पहले से. SPCA की टीम ने नसबंदी की थी. लेकिन पता नहीं किस तरह.

Advertisement
post-main-image
Symbolic image
पता नहीं नसबंदी करने में लापरवाही हुई. कि नसबंदी हुई ही नहीं. ऊपरवाला जाने. लेकिन कुतिया प्रेगनेंट हुई. चार पिल्ले पैदा किए. अब नसबंदी करने वालों की जान मुश्किल में है. कुतिया का मालिक गुस्सा है. NGO को कोर्ट में घसीटने को तैनात है. अमर उजाला की खबर के मुताबिक गंगावीर सिंह की नोएडा सेक्टर 59 में दुकान है. मकान भी वहीं. पांच साल पहले उनको एक लावारिस कुतिया मिली. घर ले आए. प्यार से नाम दिया छोटी और इतने दिन तक पाला पोसा. पांच महीने पहले सोसाइटी फॉर द प्रिवेंशन ऑफ क्रुएल्टी टू एनीमल्स(SPCA) छोटी को ले गई. नसबंदी करने के लिए. कुछ दिन रख कर छोड़ भी गई. मंगलवार को छोटी मां बन गई. चार पिल्लों को जन्म दिया. घरवाले भौचक्के. कैसे हो गया? अब वो तैयारी में हैं कि कोर्ट केस कर दिया जाए SPCA पर.

SPCA वालों की बात सुन लो

सजल इस ऑर्गनाइजेशन के मेंबर हैं. वो बताते हैं कि ऐसा हो ही नहीं सकता. नसबंदी के बाद तो सवाल ही नहीं. पहली बार ऐसा केस सामने आया है. हम जांच कराएंगे. इसकी भी कि SPCA ने ही नसबंदी की या किसी और ने.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement