The Lallantop

दिल्ली में एक हफ्ते के लिए और बढ़ा लॉकडाउन, ऑक्सीजन को लेकर क्या बोले केजरीवाल?

19 अप्रैल से दिल्ली में लॉकडाउन लागू है.

Advertisement
post-main-image
img - thelallantop

कोविड-19 के लगातार बढ़ते केसेज़ के बीच राजधानी दिल्ली में लॉकडाउन को एक हफ्ते के लिए और बढ़ा दिया गया है. अब लॉकडाउन 3 मई की सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा. 25 अप्रैल को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ये घोषणा की. इससे पहले केजरीवाल ने 19 अप्रैल की रात 10 बजे ऐलान किया था कि राजधानी में 26 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन रहेगा. अब इसे हफ्ते भर बढ़ा दिया गया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

दिल्ली में इस समय मेडिकल ऑक्सीजन की किल्लत सबसे बड़ी समस्या बनी हुई है. इस पर केजरीवाल ने कहा –

“दिल्ली की इस समय ऑक्सीजन की ज़रूरत 700 टन की है. हमें केंद्र सरकार से 480 टन अलॉट हुई है. कल 10 टन और बढ़ी है. लेकिन ये पूरी सप्लाई अभी आ नहीं रही है. केंद्र सरकार से सहयोग मिल रहा है. केंद्र और दिल्ली मिलकर काम कर रहे हैं. कोशिश है कि ऑक्सीजन सप्लाई की दिक्कत दूर हो सके. आने वाले दिनों में अफरा-तफरी ठीक हो जानी चाहिए. जहां से भी मदद मिल रही है, ऑक्सीजन टैंकर मिल सके वहां से मदद ले रहे हैं.”

Advertisement

केजरीवाल ने कहा कि ऑक्सीजन के बेहतर मैनेजमेंट के लिए एक पोर्टल बनाया गया है. इसमें हर 2-2 घंटे में मैन्युफैक्चरर से लेकर अस्पताल तक सभी को अपनी-अपनी ऑक्सीजन की स्थिति बतानी होगी. ताकि पूरी ट्रैकिंग रखी जा सके. इससे पहले 23 अप्रैल को PM-CM मीटिंग में भी केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने ऑक्सीजन की किल्लत पर बात रखी थी. कहा था  -

"हमारे कोटे के 480 टन में से 350 टन ऑक्सीजन ही दिल्ली पहुंच सकी है. प्रधानमंत्री जी, जब से ये संकट शुरू हुआ है, फोन बजते रहते हैं. अस्पताल शिकायत करते रहते हैं कि हमारे पास तीन घंटे का ऑक्सीजन बचा है, दो घंटे का ऑक्सीजन बचा है, कारण जानने की कोशिश करते हैं तो पता चला है कि दिल्ली के पीछे किसी राज्य ने हमारे ट्रक को रोक रखा है."

केजरीवाल ने ये भी कहा था कि वैक्सीन बनाने वाली एक कंपनी ने कहा है कि केंद्र सरकार को वैक्सीन 150 रुपए में एक और राज्यों का रेट 400 रुपए का होगा. एक ही देश में वैक्सीन के दो रेट कैसे हो सकते हैं? वैक्सीन का वन नेशन, वन रेट होना चाहिए.

Advertisement

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में 25 अप्रैल तक कुल 93,080 एक्टिव केस हैं. पिछले 24 घंटे में 1051 नए मामले आए हैं. राजधानी में कोविड-19 से अब तक कुल 13898 लोगों की मौत हो चुकी है. पिछले 24 घंटे में 357 लोगों की मौत हो चुकी है.

Advertisement