The Lallantop

इस मशहूर एक्ट्रेस को पहचानते हो?

आजकल इनको बड़े कर्रे हॉलीवुड एक्टर के साथ देखते होगे ट्विटर पर.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
अब तक इनकी कितनी ही फिल्में देखीं. सब एक से बढ़कर एक धाकड़. रोल भी एकदम जबर. मस्तानी देखी बाजीराव की. गजब लड़ाका. इनके नए नए पोज़ आते हैं आजकल. हॉलीवुड के बड़े एक्टर विन डीजल के साथ. ट्रिपल एक्स की नई फिल्म में आएंगी. उम्मीद है अब तक पहचान गए होगे. दीपिका पादुकोण. तमाम हिंदी फिल्मों के ऑफर इनके पर्स में पड़े हैं. पद्मावती आ रही है. लेकिन जिस फिल्म के ये सीन हैं उसे इरानी फिल्ममेकर माजिद मजीदी बना रहे हैं. दीपिका कचरा उठाने वाली दिख रही हैं. मुंबई के धोबीघाट पर. संजय लीला भंसाली की फिल्म शुरू करने से पहले दीपिका ने इस प्रोजेक्ट को पूरा करने का फैसला किया है. दीपिका के अलावा इस फिल्म में माजिद का साथ दे रहे हैं एआर रहमान. कास्टिंग डायरेक्टर हनी तेहरान ने सीक्रेट खोला है. कि इसी साल के लास्ट या अगले साल की शुरुआत तक फिल्म पूरी हो जाएगी. मुंबई, दिल्ली, राजस्थान, यूपी और कश्मीर में इसकी शूटिंग हो रही है. 4

कौन हैं माजिद मजीदी

माजिद सिनेमा के शौकीनों के लिए नया नाम नहीं है. इनकी सन 1998 में फिल्म आई थी चिल्ड्रेन ऑफ हीवेन. इसका नॉमिनेशन हुआ था ऑस्कर में. बेस्ट फिल्म इन फॉरेन लैंगुएज कैटेगरी में. और ये इकलौती इरानी फिल्म है जो ऑस्कर में पहुंची है. मुहम्मद: द मैसेंजर ऑफ गॉड. पिछले साल आई थी ये फिल्म. ईरान की सबसे बड़े बजट की फिल्म थी. माजिद ने बनाई थी. अब माजिद की नई फिल्म दीपिका के लिए माइलस्टोन साबित होगी. ऐसा सिनेमा जानकार बताते हैं. ग्लैमर से अलग रोल नजर आ रहा है.
ये भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पद्मावती' बनने नहीं देंगे राजस्थान के राजपूत! दीपिका के नाइकी वाले वीडियो का जवाब रोंगटे खड़े कर देगा दीपिका की जित्ती सेल्फी थीं, उत्ती वो XXX के ट्रेलर में भी नहीं हैं  

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement