The Lallantop

दलित स्टूडेंट के सुसाइड के बाद केंद्रीय मंत्री के खिलाफ केस

बंडारू दत्‍तात्रेय पर आरोप: HRD मिनिस्ट्री को चिट्ठी लिख स्टूडेंट पर एक्शन लेने को कहा था.

Advertisement
post-main-image
Source - Facebook
हैदराबाद सेंट्रल यूनवर्सिटी में एक दलित स्टूडेंट के सुसाइड के बाद यूनियन मिनिस्टर के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत FIR दर्ज हुई है. बंडारू दत्‍तात्रेय पर आरोप है कि उनने HRD मिनिस्ट्री को चिट्ठी लिख स्टूडेंट पर एक्शन लेने को कहा था. सोशल नेट्वर्किंग साइट्स पर ये  फोटो चल रही है. जिसके लिए कहा जा रहा है कि यही वो चिट्ठी है जो स्मृति ईरानी को भेजी गई थी.
Source - Facebook
Source - Facebook

रोहित वेमुला एचसीयू से सोशियोलॉजी में पीएचडी कर रहा था. कुछ दिन पहले एचसीयू के हॉस्टल से रोहित और चार और स्टूडेंट्स को सस्पेंड कर दिया गया था. जिसके बाद इनको न वो हॉस्टल में आ सकते थे, न लाइब्रेरी में. प्रोटेस्ट में ये लोग खुले में सोते थे.
छात्र अंबेडकर स्टूडेंट एसोसिएशन से जुड़े थे.  जैसी की खबरें हैं, इन्होने याकूब मेनन की फांसी का विरोध किया था. इनकी ABVP वालों  से तनातनी चल रही थी, जिसके चलते यूनिवर्सिटी ने इनके खिलाफ एक्शन लिया था. सुसाइड के बाद विरोध में तेलंगाना में छात्रों ने बंद बुलाया है. दिल्ली में जेएनयू के छात्र भी विरोध में शामिल हैं.
"attachment_7258" align="alignnone" width="600"

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement