The Lallantop

दलित युवक पर लगा चोरी का आरोप, लोगों ने रस्सी से हाथ-पैर बांधे और उल्टा लटकाकर पीटा

Rajasthan: इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जिसमें एक युवक के हाथ-पैर बांधकर उसे पेड़ से उल्टा लटकाकर बेरहमी से पीटा जा रहा है.

Advertisement
post-main-image
पेड़ से उल्टा लटकाकर दलित युवक की पिटाई की (फोटो: सोशल मीडिया)

राजस्थान के बाड़मेर (Barmer) से एक दलित युवक की पिटाई का मामला सामने आया है (Dalit Man Beaten). इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जिसमें एक युवक के हाथ-पैर बांधकर उसे पेड़ से उल्टा लटकाकर उसकी बेरहमी से पिटाई की जा रही है. जानकारी के मुताबिक, पीड़ित युवक दलित समुदाय से है. इस मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
क्या हुआ? जो इतनी बुरी तरह पीटा

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, ये मामला बाड़मेर के गुड़ामालानी थाना क्षेत्र के खारवा ग्राम पंचायत का है. घटना का वीडियो शनिवार, 11 जनवरी को सामने आया. गुड़ामालानी थाना प्रभारी मुक्ता पारीक ने बताया कि शुक्रवार, 10 जनवरी को एक गांव में श्रवण मेघवाल नाम के दलित व्यक्ति को पेड़ से उल्टा बांधकर पीटा गया. शुरूआती जांच से पता चला है कि आरोपियों ने मेघवाल पर चोरी में शामिल होने का आरोप लगाया था. 

बताया जा रहा है कि पहले तो गांव वालों ने मेघवाल को रस्सी से बांधकर लाठियों से पीटा. जब उसने जुर्म कुबूल करने से मना कर दिया तो उसे पेड़ से उल्टा लटकाकर मारपीट की गई.

Advertisement

ये भी पढ़ें: यूपी में दलित की पिटाई के बाद सिर मुंडवा कर परेड निकालने का आरोप, ईसा मसीह से जुड़ा है मामला

गुड़ामालिनी के DSP सुखराम विश्नोई ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत करते हुए कहा-

“श्रवण मेघवाल के खिलाफ पहले से ही मोटरसाइकिल चोरी और बलात्कार का मामला दर्ज है. गुड़ामालानी थाना क्षेत्र के खारवा ग्राम पंचायत में कुछ दिन पहले चोरी की घटना हुई थी. लोगों को शक था कि वह अपराधी है और इसलिए उन्होंने उसकी पिटाई कर दी."

Advertisement

पुलिस ने इस मामले में मेघवाल को गिरफ्तार भी किया था. लेकिन दो दिन बाद वो जमानत पर बाहर आ गया था. फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. सभी आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा.

इससे पहले यूपी के फतेहपुर से भी एक दलित व्यक्ति की पिटाई का मामला सामने आया था. तब पीड़ित ने बताया था कि उसने ईसा मसीह की पूजा की थी, इसलिए पहले उसे पीटा गया. फिर सिर मुंडवाकर उसकी परेड कराई गई थी.

वीडियो: बिहार में दबंगों ने दलित बस्ती में लगाई आग, विपक्ष ने सरकार को घेरा

Advertisement