The Lallantop

मंडे का दिन मत गुजारिए गुजरात में! पाटीदारों ने किया बंद का ऐलान

रविवार को पाटीदार आंदोलन के चलते कई जगह पुलिस-प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प. सूरत में कर्फ्यू. 19 अप्रैल तक इंटरनेट सेवाएं की गईं बंद.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
हार्दिक पटेल जेल में अपने हार्ड दिन गुजार रहे हैं. देशद्रोह का आरोप है. लेकिन रविवार को गुजरात में पाटीदारों ने आंदोलन कर दिया. अफसोस अब गांधी जी वाले आंदोलन तो होते नहीं. इसलिए इस सो कॉल्ड आंदोलन में आज के सारे तत्व पाए गए. जैसे आगजनी, कर्फ्यू, तोड़फोड़ और पत्थरबाजी. 24 से ज्यादा लोग घायल हो गए. गुजरात के मेहसाणा और सूरत में कर्फ्यू लगा दिया गया. पाटीदारों ने हार्दिक पटेल की रिहाई की मांग करते हुए सोमवार को गुजरात बंद का ऐलान किया है. इसे देखते हुए तीन स्टेट रिजर्व पुलिस को सूरत में तैनात कर दिया गया है. https://twitter.com/ANI_news/status/721658661882437632 अहमदाबाद में लोकल अथॉरिटी ने 19 अप्रैल तक इंटरनेट सर्विस बंद कर दी है. यानी नो फेसबुक और Whats App. अहमदाबाद के केके नगर चौराहे और वस्त्राल में सिक्योरिटी बढ़ा दी गई हैं. इन इलाकों में पाटीदार समुदाय के लोग सबसे ज्यादा रहते हैं. https://twitter.com/ANI_news/status/721662649600184322 पाटीदारों ने रविवार को हार्दिक पटेल के सपोर्ट में जेल भरो आंदोलन भी किया. बताते हैं कि पुलिस ने हिंसा को रोकने के लिए करीब 435 प्रदर्शनकारियोंको हिरासत में लिया. सीएम आनंदीबेन से जब इस आंदोलन के बारे में पूछा गया तो वो बोलीं- ऐसे आंदोलन तो होते रहते हैं. यानी प्रतिक्रिया के नाम पर आनंदीबेन ने जस्ट चिल टाइप रिस्पॉन्स दिया. https://twitter.com/ANI_news/status/721662415826513920 इस झड़प में पाटीदारों के टॉप लीडर लालजी पटेल के भी चोट लग गई है. बता दें कि पटेल समुदाय एजुकेशन इंस्टीट्यूट और नौकरियों में बीते साल से रिजर्वेशन की मांग कर रहे हैं. 23 साल के हार्दिक पटेल रिजर्वेशन की मांग को लेकर बीते साल अक्टूबर में अरेस्ट किए गए थे. तब से जेल में ही हैं. देखिए प्रोटेस्ट के दौरान की तस्वीरें. SURAT SURAT-2 surat-patel-protests

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement