The Lallantop

IPL में लगे पृथ्वी शॉ का खेल ना बिगाड़ दे सपना गिल का किया ये काम!

मजिस्ट्रेट को कौन सा कागज दे आईं सपना गिल?

Advertisement
post-main-image
पृथ्वी शॉ के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज. (फाइल फोटो: PTI)

क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज हो गया है. सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर सपना गिल ने अंधेरी के मजिस्ट्रेट कोर्ट में पृथ्वी शॉ के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज कराई है. मामला कुछ समय पहले सपना गिल और पृथ्वी शॉ के बीच हुए झगड़े से जुड़ा है. सपना गिल ने पृथ्वी शॉ और उनके दोस्त आशीष सुरेंद्र यादव के खिलाफ IPC की कई धाराओं में FIR कराई थी. उन्होंने शॉ और उनके दोस्तों पर बल्ले से हमला करने का आरोप लगाया था.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार, 5 अप्रैल को सपना गिल इस कथित हमले के मेडिकल सबूत लेकर अंधेरी मजिस्ट्रेट कोर्ट पहुंचीं. सपना ने सरकारी अस्पताल से मिले इन सबूतों के आधार पर दावा किया है कि झगड़े वाली रात उन पर यौन हमला भी किया गया था. 

सपना ने पृथ्वी शॉ और उनके दोस्त के खिलाफ पब्लिक प्लेस पर उन्हें मॉलेस्ट करने, उनकी लज्जा भंग करने और उन पर हमला करने का आरोप लगाया है. सपना ने एक और शिकायत दर्ज कराई है. ये शिकायत एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन के ऑफिसर सतीश कवंरकर और भगवत गरांदे के खिलाफ है. शिकायत के मुताबिक दोनों अधिकारियों पर अपनी ड्यूटी नहीं निभाने का आरोप है. 

Advertisement

इन दोनों मामलों की सुनवाई के लिए 17 अप्रैल की तारीख तय की गई है. 

मामला क्या है?

इस साल फरवरी महीने एक वीडियो सामने आया था. वीडियो क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और किसी लड़की के बीच झगड़े का था. आरोप था कि शॉ ने उस लड़की और उसके दोस्तों के साथ मारपीट की थी. बाद में पता चला कि वीडियो में नज़र आई लड़की इन्फ्लूएंसर सपना गिल थीं. उन्होंने आरोप लगाया था कि शॉ और उनके दोस्तों ने उन पर हमला (फिजिकल असॉल्ट) किया था. सपना ने क्रिकेटर पर यौन उत्पीड़न का भी आरोप लगाया था.

वहीं पृथ्वी शॉ ने सपना और उनके एक दोस्त पर बदसलूकी और मारपीट करने का आरोप लगाया था. उनकी शिकायत पर सपना और उनके दोस्त को गिरफ्तार किया गया था. बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी. जेल से बाहर आने के बाद सपना गिल ने शॉ और उनके दोस्तों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी. उनके वकील काशिफ देशमुख के मुताबिक सपना ने भारतीय दंड संहिता की धारा 34, 120B, 144, 146, 148, 149, 323, 324, 351, 354, 509 के तहत शिकायत की थी.

Advertisement
पृथ्वी शॉ का पक्ष

वहीं पृथ्वी शॉ ने कहा था कि वो अपने दोस्तों के साथ खाना खाने आए थे और नहीं चाहते थे कि कोई उन्हें डिस्टर्ब करे. लेकिन सपना और उनके साथी नहीं माने और जबरन सेल्फी लेने की कोशिश की. इसके बाद पृथ्वी के दोस्त ने होटल के मैनेजर को बुलाया. होटल के मैनेजर ने वहां आकर सपना और उनके दोस्तों को वहां से जाने के लिए कहा.

शॉ का कहना था कि इस बात से वे लोग गुस्सा हो गए. और जब पृथ्वी और उनके दोस्त खाना खाकर होटल से निकले, तो देखा कि आरोपी वहां बेसबॉल के बल्लों के साथ खड़े थे. पृथ्वी के मुताबिक उनके दोस्त की कार का अगला और पिछला शीशा आरोपियों ने तोड़ा दिया था. इसके बाद शॉ के दोस्तों की ओर से सपना गिल और उनके दोस्तों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी. बता दें कि पृथ्वी शॉ इस समय IPL 2023 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे हैं.

वीडियो: पृथ्वी शॉ पर अब सपना गिल ने 10 गंभीर आरोप लगाए, जेल जाना होगा?

Advertisement