The Lallantop

एक मई से 18 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों को लगेगी कोरोना की वैक्सीन

केंद्र सरकार ने दी इजाजत.

Advertisement
post-main-image
अब 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को भी लगेगी वैक्सीन. (तस्वीर: एपी)
देश में कोरोना वायरस से बढ़ते संक्रमण के मामलों के बीच वैक्सीन को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. 1 मई से वैक्सीनेशन के तीसरा फ़ेज़ शुरुआत होगी. केंद्र सरकार ने 1 मई से 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को कोरोना वायरस वैक्सीन लगवाने की इजाज़त दे दी है. इस दौरान 45 साल के ऊपर वाले के लोगों के लिए चल रहा वैक्सीनेशन अभियान भी जारी रहेगा. कई राज्यों के सीएम 18 साल के अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन देने की लगातार मांग कर रहे थे. पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह अहम फैसला लिया गया है. न्यूज़ एजेंसी ANI का यह ट्वीट देखिए. इसके साथ ही वैक्सीन निर्माता अब खुले बाजार में और राज्य सरकारों को पहले से तय कीमत पर सीधे टीका बेच सकते हैं. राज्य सरकार सीधे वैक्सिन निर्माताओं से वैक्सीन खरीद सकेगी. अब तक 45 साल से ऊपर की उम्र वालों को ही वैक्सीन दी जा रही थी लेकिन अब 18 साल से ज्यादा की उम्र वालों को भी एक मई को वैक्सीन दी जाएगी. भारत में कौन-कौन से वैक्सीन? मौजूदा वक्त में भारत में तीन वैक्सीन हैं. पहले से थीं कोविशील्ड और कोवैक्सीन. हाल ही में रूस की बनाई हुई वैक्सीन Sputnik V को भी ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ़ इंडिया (DCGI) से स्पूतनिक के इस्तेमाल को मंज़ूरी मिल गई है. वैक्सीन के लिए कैसे कराएं रजिस्ट्रेशन? कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए Co-WIN के पोर्टल (cowin.gov.in) पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. इसके अलावा IVRS यानी ऑटोमेटेड फोन कॉल या कॉल सेंटर भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. IVRS के लिए 1507 नंबर पर कॉल करें. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया था कि ‘ऑन-साइट’ पंजीकरण कराने की सुविधा उपलब्ध होगी, ताकि योग्य लाभार्थी अपनी पसंद के टीकाकरण केंद्र पर जाकर अपना पंजीकरण कराएं और टीका लगवाएं. सेंटर का पता कैसे चलेगा? www.cowin.gov.in बेवसाइट पर जाएं. यहां Find Your Nearest Vaccination Center पर क्लिक करें. अड्रेस या जगह का नाम डालने के बाद आपका नजदीकी सेंटर शो करने लगेगा. वैक्सीन लगवाने के बाद कोरोना नहीं होगा? इसका सीधा जवाब नहीं है. वैक्सीन लगवाने के बाद भी लोगों को मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की सलाह दी जा रही है. कोरोना वैक्सीन की दो डोज लगती हैं, और इसमें 28 दिन का अंतर होता है, इस दौरान विशेष सावधानी बरतने के लिए कहा जा रहा है. कुछ मामले सामने आए हैं, जिनमें कोरोना वैक्सीन लगवाने के कुछ ही दिनों के अंदर संक्रमण हो गया है. ऐसे मामलों के बारे में एक्सपर्ट्स का कहना है कि टीका लगने के बाद शरीर के अंदर इम्यूनिटी बनने के लिए करीब दो हफ्ते लगते हैं. इस दौरान पूरी सावधानी बरतनी होगी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement