The Lallantop

कपल को देख सड़क पर लोगों ने जो किया, वो घिनौना है

लोग बच्चों को कह रहे थे तुम मत देखो और खुद वीडियो बना रहे थे.

Advertisement
post-main-image
इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है.
सड़क पर लोग चल रहे थे. कोई दफ्तर जा रहा तो कोई स्कूल. कोई मार्केट से लौट रहा तो कोई सड़क किनारे खड़े बतिया रहा. मगर कुछ ही मिनटों में लोग एक जगह खड़े होकर इकट्ठा होने लगे. सब लोगों की नजर सामने फ्लैट की खिड़की पर थी. सब लोग खिड़की के भीतर क्या चल रहा है इसे देख वहीं खड़े हो गए.
सबने अपने अपने मोबाइल निकाल लिए और वीडियो बनाने लगे. उस खिड़की से एक कपल शारीरिक संबंध बनाता प्रतीत हो रहा था. ये देख भीड़ बढ़ती गई. मगर फ्लैट के अंदर से बाहर सब साफ दिख रहा था क्योंकि कमरे में लाइट जल रही थी. वीडियो में लोग एक दूसरे को कह रहे हैं कि तुम मत देखो, तुम अभी छोटे हो. दूसरा अंदाजा लगा रहा है कि शायद ये लोग योग कर रहे हैं. मगर थोड़ी ही देर में भीड़ की आंखे फटी की फटी रह गईं जब उन्होंने देखा कि सेक्स कर रहा जोड़ा समलैंगिक है. यानी दोनों पुरुष. मामला हॉन्ग-कॉन्ग का है. सोशल मीडिया पर ये इसका वीडियो वायरल हो गया. फीफा वर्ल्ड कप देखने वालों ने कमेंट किया कि इसे देखना फुटबॉल मैच देखने से ज्यादा एक्साइटिंग था.
वीडियो सोशल मीडिया पर घूम रहा है.
सोशल मीडिया पर जनता ये देख पगला रही है.

जब इस शहर की ये खबर इंटरनेट पर घूमने लगी तो पुलिस भी हरकत में आई और एक यहां की एक अखबार ओरिएंटल डेल्ही को बताया कि अगले दिन ये अपार्टमेंट खाली मिला. पुलिस को शक है कि ये समलैंगिक जोड़ा जानबूझ कर पब्लिक की नजर में सेक्स कर रहा था. पुलिस ने ये भी कहा है कि इस हरकत के लिए दोनों को सार्वजनिक रूप से अश्लीलता फैलाने के जुर्म में जुर्माना या 6 महीने की जेल हो सकती है.
किसी भी एडल्ट को आपसी सहमति से शारीरिक संबंध बनाने की इजाजत होती है. मगर पब्लिक व्यू में ये सब करना जुर्म है. ठीक यही बात हॉन्ग कॉन्ग में भी लागू होती है. यहां समलैंगिक संबंधों को कानून वैध मानता है मगर सार्वजनिक तौर पर अश्लीलता फैलने को गैरकानूनी भी मानता है. इसलिए चाहे इस गे कपल ने अपने बेडरूम में संबंध बनाए हों, मगर जिस तरह से उसे पब्लिक व्यू के लिए खोल दिया, ये पच नहीं रहा है. हालांकि लोगों ने जो किया वो और घिनौना है. ऐसी घटना का वीडियो बनाना, मजे लेना बेहद गलत है.


Also Read

ये चोर अपनी जिस बेवकूफी से पकड़ा गया, सारे चोर शर्म से मर जाएंगे

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

सोते मजदूर पर ट्रक मिट्टी डाल गया, फिर जो हुआ वो गुस्सा और राहत दोनों दिलाता है

सांवली बोला तो दाल में मिलाया जहर, पांच मरे, 120 लोग अस्पताल में

Advertisement
Advertisement