The Lallantop

'बीजेपी नेता बताएं, बेटी की शादी के लिए 500 करोड़ रुपये कहां से आए'

लोग बैंकों की कतारों में खड़े हैं, और वहां करोड़ों रुपये खर्च हो रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
आनंद शर्मा ने राज्यसभा में नोट बंदी मामले को उठाया और कहा कि लोग कतारों में लगे हैं और बीजेपी के पूर्व मंत्री करोड़ों की शादी कर रहे हैं.
नोट बंदी. 'बागों में बहार' के बाद जो सबसे ज्यादा इस वक्त चलन में है वो है 'बैंकों में कतार है.' लोग अपने पुराने नोट बदलने के लिए बैंकों में खड़े हैं. चंद पैसे निकालने के लिए एटीएम की लाइन में खड़े होकर पूरा दिन गुजार दे रहे हैं. पार्लियामेंट का विंटर सेशन शुरू हुआ तो वहां भी नोट बंदी की गूंज है. पहले दिन राज्यसभा में नेता विपक्ष आनंद शर्मा ने मोदी सरकार पर हमला बोला. और कहा देश की जनता कुछ रुपयों के लिए परेशान हैं. बीजेपी से जुड़े रहे एक नेता के घर में शादी पर 500 करोड़ फूंके जा रहे हैं. इस शादी में कई बीजेपी नेता शामिल हो रहे हैं. लेकिन कोई उनसे सवाल नहीं कर रहा 500 करोड़ रुपये कहां से आए. आप उन्हें (जनार्दन रेड्डी को) गिरफ्तार क्यों नहीं करते?"

और क्या कहा

आनंद शर्मा ने कहा कि सरकार के फैसले से जनता बहुत परेशान है, बैंकों में बदइंतजामी का आलम है. नोट बंदी के फैसले पर गोपनीयता नहीं रखी गई, क्योंकि अक्टूबर में ही अखबारों में इस बारे में रिपोर्ट छप चुकी है. अप्रैल में गुजरात के अख़बारों में नोट बंदी की खबर थी. काला धन दूर करने के नाम पर घोटाला किया गया है. SBI को मार्च से नोट बंदी की खबर थी मोदी सरकार ने दुनिया को मैसेज दिया कि इंडिया की इकोनॉमी काले धन पर चलती है मोदी सरकार से देश की जनता से माफी मांगने को सरकार बताए क्या गाजीपुर में रैली का खर्च क्रेडिट कार्ड से हुआ पैसा हमारा है, निकालने के लिए आपसे भीख क्यों मांगें
इन सबके जवाब में सरकार का कहना था कि थोड़ी बहुत परेशानी है. जल्द दूर कर ली जाएगी. जनता सरकार के फैसले के साथ है.

पूर्व बीजेपी मंत्री शादी में खर्च कर रहे करोड़ों रुपये

500 और 1000 के नोट तो बंद हो गए. लोगों के खर्चे पूरे नहीं हो रहे है. बेटे बेटियों की शादियों में रुकावटें आने लगी हैं. वहीं कर्नाटक में पूर्व बीजेपी मंत्री हैं जनार्दन रेड्डी. 16 नवंबर यानी आज उनकी बेटी ब्राह्मणी की शादी आंध्र प्रदेश के एक कारोबारी के बेटे से होने वाली है. शादी शाही है और इस वजह से चर्चा में है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस शादी पर करीब 500 करोड़ रुपये खर्च होने वाले हैं. इंडियन एक्सप्रेस को इनकम टैक्स अफसर ने बताया कि इस शादी पर 100 करोड़ से ज्यादा खर्च किए जाने का अनुमान है. बवाल क्यों न हो जब लोगों के पास छुट्टे तक न हो. 500 और 1000 के नोट चल नहीं रहे हों. और वहां 500 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं. मीडिया में खबर है कि शादी के लिए मैसूर के राजा कृष्णदेवराय के विजयनगरम महल का नक्शा तैयार किया गया है. हंपी के विजय विट्ठल मंदिर के जैसा मंडप बनाया गया है. शादी कराने के लिए तिरुपति तिरुमाला मंदिर से खास पुजारी जी आएंगे. शादी है नाच गाना होगा इसके लिए बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान और प्रभु देवा के पहुंचने की खबरें हैं. कन्नड़ और तमिल फिल्मों के स्टार भी प्रोग्राम पेश कर सकते हैं. शादी का डिजिटल न्योता दिया गया था. इस न्योते में एक एलसीडी स्क्रीन लगी थी जिसमें उनकी बेटी और दामाद मेहमानों को अपनी शादी में आने के लिए इंवाइट कर रहे थे. कर्नाटक की बीजेपी सरकार में मंत्री रह चुके रेड्डी पर 1200 करोड़ रुपये से अधिक के करप्शन का मामला चल रहा है. रेड्डी खनन एरिया के बड़े कारोबारी हैं. रेड्डी पर साल 2007 से 2011 के बीच गैर-कानूनी तरीकों से 1200 करोड़ रुपये की संपत्ति बनाने का इल्जाम है. सीबीआई और ईडी ने 2012-13 में उनकी संपत्ति जब्त करके उन्हें करप्शन का आरोपी बनाया. रेड्डी राज्य की बीजेपी सरकार में साल 2008 से 2011 तक मंत्री रहे थे. जहां ज्यादातर बैंकों और एटीएम में नगद पैसे कुछ ही घंटे में खत्म हो जा रहा है. वहीं ये भी खबर है कि अब तक देश भर में नोटबंदी की वजह से दो दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement