बाबा जस्टिस लीग कब ज्वाइन कर रहे हैं? बाबा को मार्वल पसंद है या डीसी? बाबा एवेंजर में जाएंगे? लव चार्जर है क्या? सॉकेट में लगाने से प्यार निकलता है? मैसेंजर ऑफ गॉड का नाम MoG की बजाय MSG क्यों है? गॉड का मैसेज है क्या? गॉड का मैसेज फेसबुक पर आता है या व्हाट्सएप पर? नारियल में पानी कौन भरता है? बाबा की फेवरेट फिल्म कौन सी है. MSG 1, MSG 2 या MSG 3? बाबा कैमरामैन भी हैं एक्टर भी, कैमरा चला कर इत्ती जल्दी एक्टिंग कैसे कर लेते हैं?
गुरमीत राम रहीम सिंह इंसान ने बताया नारियल में पानी कौन भरता है
इस वीडियो के शुरू में आपके जीवन के सबसे खास 29 सेकंड छुपे हैं.
Advertisement

फोटो - thelallantop
अगले वीडियो के शुरुआती 29 सेकंड सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण हैं. उनमें आपको जो ज्ञान मिलने वाला है. आपका जीवन बदल देगा. ये इंटरव्यू है. बाबा राम रहीम सिंह इंसान का. इस इंटरव्यू से आए कुछ सवाल जिनके जवाब अभीष्ट हैं.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
ऐसे ढेरों सवाल हैं. जिनके बाबा राम रहीम सिंह इंसान ने जवाब दिए. TVF क्यूटियापा वालों ने बाबा से बात-वात की थी उसी का वीडियो आया है. कमेंटबॉक्स में जबर मजे लिए जा रहे हैं. हम जो नहीं लिख रहे हैं वो भी आप समझ ही गए होंगे. और इस वीडियो में कहकर जपो नहीं कहा गया वो भी आप समझ ही रहे होंगे. मजे की बत ये है कि बाबा बड़े सलीके से सारे सवालों एक जवाब दे रहे हैं. एक सवाल और है. ये इतने कूल माइंडेड हैं कि सब आराम से टरका गए. या इनको पता ही नहीं चला कि इनके साथ हो क्या रहा था? https://www.youtube.com/watch?v=3pU7sHGFgKo&feature=youtu.be
Advertisement
Advertisement





















