नवाब मालिक के शब्दों में कोल्डप्ले ने 200 करोड़ भारतीयों को हर्ट किया है. जबकि ऐसा ट्वीट करने वाले तो वो अकेले ही दिख रहे थे. बाकी जनता या तो कोल्डप्ले के साथ झूम रही थी, या घर में रो रहे थे कि वो कॉन्सर्ट नहीं जा पाए. और बाकियों को तो पता भी नहीं था कि कोल्डप्ले किस चिड़िया का नाम है. [total-poll id=44074]'कोल्डप्ले माफ़ी मांगे, उन्होंने तिरंगे का अपमान किया है'
क्रिस मार्टिन ने तिरंगे को अपने पिछवाड़े में खोंस रखा है.
Advertisement

फोटो - thelallantop
लोग पहले आईफोन के लिए किडनी बेचा करते थे. आजकल कोल्डप्ले का गाना सुनने के लिए बेचते हैं. खैर, तो कई हजार खर्च करके लोग जिस कोल्डप्ले का कॉन्सर्ट सुनने गए थे, उस कोल्डप्ले ने कर दिया है इंडिया के झंडे का अपमान. कन्फ्यूज मत हो, डिटेल में बताते हैं. https://twitter.com/Coldplayvideo/status/800141675855314945 19 नवंबर को कोल्डप्ले का कॉन्सर्ट था इंडिया में. मुंबई के MMRDA मैदान में. प्रधानमंत्री मोदी ने इसका उद्घाटन किया. साथ में कोल्डप्ले के सिंगर क्रिस मार्टिन से मजाकिया अंदाज में ये भी कहा कि 'अच्छा हुआ मुझे केवल बोलने के लिए बुलाया. गाने के लिए बुलाते तो आप मुझसे कहते कि 100-100 के नोट में मुझे पैसे वापस करो.' इसके अलावा बॉब डिलन के गीत की एक लाइन भी कही 'the times, they're a changin'. माने, वक़्त बदल रहा है मितरों. https://twitter.com/coldplaying/status/800435832796704769 कॉन्सर्ट में 80 हजार लोग पहुंचे. और क्रिस मार्टिन ने भी इंडिया का झंडा हवा में लहराते हुए गीत सुनाए. लेकिन एक गलती हो गई. कि इंडिया का एक झंडा इन्होंने अपने पिछवाड़े पर खोंस लिया. लोगों को तो कोई ख़ास फर्क नहीं पड़ा, लेकिन नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के नेता नवाब मालिक हर्ट हो गए. और कुछ ऐसा ट्वीट किया.
नवाब मालिक के शब्दों में कोल्डप्ले ने 200 करोड़ भारतीयों को हर्ट किया है. जबकि ऐसा ट्वीट करने वाले तो वो अकेले ही दिख रहे थे. बाकी जनता या तो कोल्डप्ले के साथ झूम रही थी, या घर में रो रहे थे कि वो कॉन्सर्ट नहीं जा पाए. और बाकियों को तो पता भी नहीं था कि कोल्डप्ले किस चिड़िया का नाम है. [total-poll id=44074]
नवाब मालिक के शब्दों में कोल्डप्ले ने 200 करोड़ भारतीयों को हर्ट किया है. जबकि ऐसा ट्वीट करने वाले तो वो अकेले ही दिख रहे थे. बाकी जनता या तो कोल्डप्ले के साथ झूम रही थी, या घर में रो रहे थे कि वो कॉन्सर्ट नहीं जा पाए. और बाकियों को तो पता भी नहीं था कि कोल्डप्ले किस चिड़िया का नाम है. [total-poll id=44074]Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement
















.webp?width=120)



