The Lallantop

राजस्थान के मंत्री ने चंद्रयान-3 में बैठा दिए यात्री, फिर जो कहा वायरल हो गया

चंद्रयान-3 की लैंडिंग पर अशोक गहलोत सरकार में मंत्री अशोक चांदना का बयान वायरल है.

Advertisement
post-main-image
वायरल वीडियो राजस्थान के खेल मंत्री अशोक चांदना का है. (फ़ोटो/ISRO/X-अशोक चांदना)

सोशल मीडिया पर फिलहाल सबसे बड़ा कीवर्ड Chandrayaan 3 है. हिंदी में भी, इंग्लिश में भी. पूरे देश में जश्न का माहौल है. इस बीच तरह-तरह के बयान भी सामने आ रहे हैं. एक वायरल बयान राजस्थान से सामने आया है.  बयान है राजस्थान के खेल मंत्री अशोक चांदना का. जिसमें वो चंद्रयान-3 और उसमें गए कथित यात्रियों को बधाई देने की बात कहते हुए नज़र आ रहे हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

वीडियो को X पर कई यूजर्स ने शेयर किया है. हमने @MJ_007Club नाम के पेज़ पर ये वीडियो देखा. वीडियो में खेल मंत्री चंद्रयान-3 के सवाल पर पत्रकारों से कह रहे हैं,

“हम कामयाब हुए और सुरक्षित लैंडिंग हुई... तो जो यात्री गए हैं हमारे, मैं उनको सलाम करता हूं और हमारा देश विज्ञान में, स्पेस रिसर्च में एक कदम आगे बढ़ चुका है, मैं इसके लिए देशवासियों को बधाई देता हूं.”

Advertisement

इस बयान के बाद से अशोक गहलोत सरकार के मंत्री सोशल मीडिया पर ट्रोल किए जा रहे हैं. शुभ्रजीत गुहा नाम के यूजर ने लिखा, 

“मैं आपको सलाम करूंगा सर.”

डॉ. नव्या नाम की यूजर ने लिखा, 

Advertisement

“ये इंडिया नहीं, I.N.D.I.A के हैं.”

सिद्धार्थ कुमार नाम के यूजर ने लिखा, 

“सबकुछ इनके लिए खेल है.”

विजय शर्मा नाम के यूजर ने लिखा, 

“आशा है कि ये सुरक्षित अपने घर लैंड कर गए होंगे.”

भार्गव मित्रा नाम के यूजर ने लिखा, 

“ये एक अलग ग्रह से हैं!!”

ISRO को  CM अशोक गहलोत ने दी बधाई

इधर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिग के बाद CM अशोक गहलोत ISRO को  बधाई देते हुए X पर लिखा,

"नभ स्पृशं दीप्तम् !

आखिरकार इसरो के प्रबुद्ध वैज्ञानिकों की वर्षों की मेहनत से वह ऐतिहासिक पल आ गया जिसके लिए पूरा देश प्रार्थना व इंतजार कर रहा था. चंद्रयान 3 की कामयाबी के लिए टीम के सभी वैज्ञानिकों को हार्दिक बधाई. विश्व स्तर पर देश को मिली यह अभूतपूर्व सफलता वैज्ञानिकों के अथक परिश्रम एवं नेहरू जी व इन्दिरा जी की अंतरिक्ष अनुसंधान के प्रति दूरदर्शिता का परिणाम है. आजादी के कुछ वर्षों बाद ही अंतरिक्ष अनुसंधान के लिए संस्थान बनाने से आज भारत वैश्विक अंतरिक्ष शक्ति बन गया है."

चंद्रयान-3 ने भेजी फोटो

चंद्रयान-3 ने चांद की सतह पर उतरने के बाद पहली तस्वीर भेजी है. ISRO ने चंद्रयान-3 से खींची गई चांद की सतह की पहली तस्वीर अपने आधिकारिक X हैंडल से पोस्ट की है. साथ में लिखा,

“इसमें चंद्रयान-3 की लैंडिंग साइट का एक हिस्सा दिखाया गया है. साथ ही चंद्रयान-3 के एक पैर और उसके साथ की परछाई भी दिखाई दे रही है.”

ISRO ने आगे लिखा कि चंद्रयान-3 ने चंद्रमा की सतह पर उतरने के लिए समतल क्षेत्र चुना. इससे पहले इसरो ने ट्वीट कर विक्रम लैंडर की सफल लैंडिंग के लिए देश के लोगों को बधाई दी.

ये भी पढ़ें: Chandrayaan 3 को पाकिस्तानियों ने ठोका सलाम और अपने नेताओं का 'चांद' बना दिया!

वीडियो: सोशल लिस्ट: चंद्रयान-3 की चांद पर लैंडिंग के बाद ISRO ट्विटर पर ये इतिहास बना डालेगा

Advertisement