पॉलिटिक्स, स्पीच, लफड़ों झगड़ों के बीच जो सुकून देने वाला है वो है मौसम शादियों का. फेमस पर्सनैलिटीज भी मौसम का इंतजार करते हैं भैया. तभी तो कल एक साथ तीन जोड़ियों ने नई जिंदगी शुरू की. नंबर से देखते हैं. एक के बाद एक.
1. उर्मिला मांतोडकर- मोहसिन अख्तर

उर्मिला को जानते ही हो. अगर नहीं जानते तो एक्सक्यूज मी. मुझे तुमसे जरा भी हमदर्दी नहीं है. सॉरी बोलने का जरूरत नहीं है. हम डायरेक्ट उनके हसबैंड के बारे में बताते हैं. नाम है मोहसिन अख्तर मीर. कश्मीर बेस्ड बिजनेस मैन और मॉडल हैं. दोनों की शादी मुंबई में हुई. एक धुआंधार सेरेमनी में.
2. धवल कुलकर्णी- श्रद्धा खारपुड़े
https://twitter.com/ImRo45/status/705315292054843392 कर्रे बॉलर हैं धवल कुलकर्णी. चार साल पहले मिले थे श्रद्धा खारपुड़े से. श्रद्धा फैशन डिजायनर हैं. पहले दोस्ती फिर प्यार हुआ. फाइनली फैसला किया गया कि भाई अब शादी कर लेनी चाहिए. फिर तीन मार्च को महाराष्ट्र के रीति रिवाज से दोनों की शादी हो गई. रोहित शर्मा ने ये ट्वीट किया है देखो.
3. रॉबिन उथप्पा- शीतल गौतम

महीना ही अच्छा वाला चल रहा है. बहारों फूल बरसाओ शादियों की बहार आई है. क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा और टेनिस प्लेयर शीतल गौतम भी शादी कर लिए. पिछले साल नवंबर में इंगेजमेंट हुई थी. इनकी शादी क्रिश्चियन रीति रिवाज से हुई. शादी में जूही चावला और इरफान पठान भी पहुंचे. शाहरुख खान भी इनवाइट थे लेकिन वो आए नहीं. क्यों नहीं आए ये नहीं पता आप फोटू देखो.