गाजियाबाद (Ghaziabad) से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है. वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक बीच सड़क पर बैठा हुआ है. तभी सामने से एक गाड़ी आती है और युवक पर गाड़ी चढ़ जाती है. जब तक गाड़ी वाला ब्रेक लगाता है, लड़का गाड़ी के नीचे फंस चुका होता है. गाड़ी पर ‘विधायक प्रतिनिधि’ लिखा हुआ भी दिख रहा है. बताया जा रहा है कि युवक की मौत हो गई है.
बीच सड़क बैठा था लड़का, गाड़ी ने कुचला फिर घसीटा, वीडियो देख सब सन्न रह गए!
बीच सड़क बैठे युवक की मौत हो गई है. सामने से आ रही गाड़ी में वीडियो रिकॉर्ड हुआ...


18 जुलाई की रात का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. आजतक से जुड़े मयंक गौर ने मामले पर रिपोर्ट तैयार की है. मामला थाना कविनगर क्षेत्र की हापुड़ रोड का है. वीडियो सामने से आ रही गाड़ी में मौजूद लोगों ने शूट किया है. कहा जा रहा है कि वो लोग सोशल मीडिया पर लाइव वीडियो बना रहे थे. इसी दौरान हादसा हो गया.
खबर है कि पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है. साथ ही गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया गया है. कविनगर थाने के SP अभिषेक श्रीवास्तव ने मामले पर जानकारी देते हुए बताया,
केस दर्ज कर लिया गया है. अब तक मृतक शख्स की पहचान नहीं हो पाई है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.
हालांकि इस मामले में कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं कि लड़का बीच सड़क पर बैठकर क्या कर रहा था. सामने से एक गाड़ी रॉन्ग साइड से क्यों आ रही थी, जिस पर वीडियो रिकॉर्ड किया जा रहा था. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. इन सवालों के जवाब मिलते हैं तो हम भी आपको अपडेट देंगे.
वीडियो: उत्तर प्रदेश पुलिस कस्टडी में दिलशाद की मौत को एक्सीडेंट बताया, अब पुलिस वालों पर FIR क्यों करनी पड़ी
















