जिस कुतिया को कोई न पाले उसे बुला ले हॉलीवुड वाले
18 हजार लोगों ने इस कुतिया को देखा और पालने से इंकार कर दिया. फिर 'ट्रांसफॉर्मर्स' के डायरेक्टर माइकल बे ने देखा और..
Advertisement

फोटो - thelallantop
किस्मत पर यकीन करने वाले कहते हैं कि उप्पर वाला जब देता है तो छप्पर फाड़ कर देता है. कुत्ते जैसी जिंदगी जीने को मजबूर कुत्ते को 'टिकट टू हॉलीवुड' भी मिल जाता है. ब्रिटेन के 'सबसे अकेले कुत्ते' की भी यही कहानी है. उसको माइकल बे ने अपनी फिल्म ट्रांसफॉर्मर्स की पांचवी किश्त में कास्ट किया है. फ्रेया स्टैफ़ी ब्रीड की कुतिया है. विलायती कुतिया कहो ठीक रहेगा. ब्रिटेन की है. फ्रेशफील्ड एनिमल रेस्क्यू सेंटर में पड़ी है पिछले 6 साल से. वहां कुत्ते पालने के शौकीन आते हैं. उसे देखते हैं. रिजेक्ट करते हैं. और किसी और को लेकर चले जाते हैं. ये सीन के 18 हजार से ज्यादा रीटेक हो चुके हैं. मतलब इतने लोगों ने उसे रिजेक्ट किया है. फिर माइकल बे ने फेसबुक पेज पर फ्रेया को देखा. उसको अपनी फिल्म में रोल देने का मन बना लिया. फिल्म भी कोई लल्लू पंजू नहीं है. अरबों के बजट वाली ट्रांसफॉर्मर्स. पूरी फिल्म में कारें और ट्रक मारकाट करते रहते हैं. आदमी जैसी शकल लेकर. हॉलीवुड की फैंटेसी फिल्में पसंद करने वालों ने खूब देखी होंगी. तो उसी में रोल मिला है फ्रेया को. माइकल की जिंदगी का एक और राज जान लो. वो सिर्फ बड़ी फिल्मों के डायरेक्टर नहीं हैं. जानवरों के हक की लड़ाई लड़ने वाले काबिल वकील भी हैं. [facebook_embedded_post href="https://www.facebook.com/permalink.php?story_fbid=686879898131785&id=116634338489680"] दुनिया के सबसे प्यारे जानवर की 10 नस्लें सोते हुए मालिक को बाघ से बचाते हुए कुत्ते ने जान दी
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement












.webp?width=275)
.webp?width=275)


.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)



