The Lallantop

नरेंद्र मोदी की झाड़ू लगाई जगह पर मूत दिए बीजेपी कार्यकर्ता

आए थे बहुत बड़ा काम करने, सींचने लगे दीवार.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop

भई अपना देस है बड़ा गजब. सुबह चाय पीते समय घरवालों के सामने हम जिस आदमी को वंशनाश का श्राप देते हैं, शाम को वही आदमी बसंत पानवाले की दुकान पर घोंघे जैसा मुंह बनाकर आ जाए, तो हम उसके लिए भी रजनीगंधे का डबल मजा खरीद लेते हैं. खुद के बलतोड़ा का भले इलाज न कर पाए हों, लेकिन दूसरे की कांख के फोड़े का ऐसा इलाज बताएंगे कि ऊपर बैठीं सुश्रुत और चरक की आत्माएं भी रो जाएं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

अब नरेंद्र मोदी को ही देख लो. प्रधानमंत्री हैं हमारे. कभी तो इस बात पर लड़ाई हो जाती है कि उनके नाम के आगे 'जी' लगाया गया है या नहीं, तो दूसरी तरफ जनता उनकी झाड़ू लगाई जगह पर मूतने लगती है. और जो लोग मूत्र विसर्जन कह रहे थे, उन्हें जनता काहे कहें. खुद को तो वो बीजेपी कार्यकर्ता बता रहे थे.

urinating

Advertisement

दिल्ली की वाल्मीकि बस्ती की बात कर रहे हैं. प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने इसी जगह से स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की थी. इस इलाके में एक वाल्मीकि मंदिर भी है, जहां बहोब्बड़ा कंपाउंड है. वही पीएम मोदी ने झाड़ू लगाई थी और गइया भी सहलाए थे. शुक्रवार को उसी जगह बीजेपी ने कालेधन के खिलाफ लड़ाई में लोगों का सपोर्ट हासिल करने के लिए रैली निकाली.


वाल्मीकि कंपाउंड में झाड़ू लगाते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
वाल्मीकि कंपाउंड में झाड़ू लगाते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

ये जगह चुनी ही इसलिए गई थी, क्योंकि यहां से मोदी ने सफाई की शुरुआत की थी. वैसे भी इस समय सरकार को सपोर्ट की बहुत जरूरत है, क्योंकि जिसके पास कैश नहीं है, वो गरियाने के अलावा कुछ कर नहीं रहा है. तो एक तरफ हो रही थी रैली और दूसरी तरफ बीजेपी कार्यकर्ता एकदम मगन होकर दीवार सींचे जा रहे थे. उन्हें कोई पकड़ भी नहीं रहा था क्योंकि 'दबंग' वाले हवलदार के मुताबिक 'इस देस में खुदै पकड़ना पड़ता है.'


laughing
ये बोले दूसरे भी तो कर रहे हैं...

लेकिन भाई साहब, नजारा बड़ा गजब का था. गजब का कॉन्फिडेंस था मूतने वालों में. सूसू करते समय उनके चेहरे पर ऐसे निर्लिप्त भाव थे कि एक बार तो लगा कि उनसे सवाल ही न पूछा जाए. खैर, पूछा तो पता चला कि उन्हें पता था कि इसी जगह से स्वच्छ भारत अभियान शुरु हुआ था. पैंट की चैन चढ़ा रहे एक महापुरुष से पूछा कि यहां क्यों आए हो, तो बड़े जोश से बोले, 'काला धन खत्म करने आए हैं.' लेकिन वीडियो में तो ये कुछ और ही खत्म करते दिख रहे हैं.

Advertisement

इनसे पूछा गया तो बोले पैंट में तो कर नहीं लेंगे...
इनसे पूछा गया तो बोले पैंट में तो कर नहीं लेंगे...

देखिए देखिए, आप वीडियो देखिए...

https://www.youtube.com/watch?v=bFEoeBJv4FM&feature=youtu.be

Advertisement