The Lallantop

BJP सांसद प्रचार पर थे, तभी महिला को कर दिया किस, तस्वीर पर बवाल हुआ तो महिला क्या बोली?

TMC ने BJP सांसद पर उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं. कहा है कि BJP में महिलाओं का अपमान करने वाले राजनेताओं की कोई कमी नहीं है. वहीं इस पूरे मामले पर भाजपा सांसद की प्रतिक्रिया भी आ गई है.

Advertisement
post-main-image
सांसद खगेन मुर्मू की प्रतिक्रिया आ गई है. (फाइल फोटो: फेसबुक)

भाजपा सांसद और पश्चिम बंगाल के उत्तरी मालदा से पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार खगेन मुर्मू अपनी एक तस्वीर की वजह से विवाद में घिर गए हैं. जो तस्वीर वायरल हो रही है, उसमें वो एक महिला के गाल चूमते हुए नज़र आ रहे हैं. इस वजह से भाजपा विपक्ष के निशाने पर है. तृणमूल कांग्रेस ने तो यहां तक कह दिया कि भाजपा में महिलाओं का अपमान करने वाले राजनेताओं की कोई कमी नहीं है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे से जुड़ी शारंगी दत्ता की एक रिपोर्ट के मुताबिक ये घटना सोमवार, 8 अप्रैल की है. खगेन मुर्मू के संसदीय क्षेत्र चंचल के श्रीहिपुर गांव में चुनाव प्रचार के दौरान घटी.

TMC ने X पर लिखा,

Advertisement

“अगर आपने जो देखा और उस पर विश्वास नहीं हो रहा, तो हम स्पष्ट कर देते हैं. ये भाजपा सांसद और मालदा उत्तर उम्मीदवार खगेन मुर्मू हैं, जो अपने प्रचार अभियान के दौरान एक महिला को चूम रहे हैं. 

महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न करने वाले सांसदों से लेकर महिलाओं के बारे में अश्लील गाने बनाने तक, भाजपा ख़ेमे में महिला-विरोधी नेताओं की कोई कमी नहीं है. 

मोदी का परिवार इस तरह नारी के सम्मान में लगा हुआ है. 

सोचिए अगर ये सत्ता में आए तो क्या करेंगे.”

तृणमूल कांग्रेस के मालदा जिले के उपाध्यक्ष दुलाल सरकार ने भी इस घटना की निंदा की है. इसे बंगाली संस्कृति के खिलाफ बताया. 

ये भी पढ़ें - BJP, कांग्रेस, TMC के टॉप-5 इलेक्टोरल बॉन्ड डोनर्स की लिस्ट आ गई

Advertisement

हालांकि, सांसद खगेन मुर्मू की नज़र में उनका चुंबन सही है. बताया कि वो लड़की उनके बच्चे की तरह है. कहा,

“किसी बच्चे को चूमने में कुछ भी गलत नहीं है. ये पूरी तरह से एक साजिश है. उनकी सोच बहुत घटिया है.”

उन्होंने ये भी कहा कि इस घटना पर जिस तरह की टिप्पणियां की गई हैं, इसके लिए तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई जाएगी.

इसके अलावा संबंधित लड़की ने भी सांसद मुर्मू का समर्थन किया है. वायरल तस्वीरों में अश्लीलता बताने वालों को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि अगर कोई पुरुष अपनी बेटी जैसी लड़ती को किस करता है, तो इसमें कुछ भी गलत नहीं.

वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: TMC नेता को पकड़ने गई NIA पर लाठी-डंडा किसने चलाया

Advertisement