The Lallantop

बिलावल भुट्टो भारत के मुसलमानों पर झूठ उगल रहे थे, UN में विदेशी पत्रकार ने बोलती बंद कर दी

Bilawal Bhutto in UN: संयुक्त राष्ट्र के मंच से प्रेस ब्रीफिंग के दौरान बिलावल ने कहा कि भारत में मुसलमानों को “खलनायक की तरह” पेश किया जा रहा है. इस पर विदेशी पत्रकार ने उनसे कुछ ऐसा पूछ लिया कि बिलावल भुट्टो का मुंह उतर गया.

Advertisement
post-main-image
संयुक्त राष्ट्र के मंच से प्रेस ब्रीफिंग के दौरान बिलावल ने ये टिप्पणी की थी (फोटो: AP)

पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. एक बार फिर पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने भारत के खिलाफ जहर उगलने की कोशिश की. दरअसल, संयुक्त राष्ट्र (UN) के मंच से प्रेस ब्रीफिंग के दौरान बिलावल ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत में मुसलमानों को “खलनायक की तरह” पेश किया जा रहा है. इस पर विदेशी पत्रकार ने उनसे कुछ ऐसा पूछ लिया कि बिलावल अपनी बगले झांकते नजर आए.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
विदेशी पत्रकार ने क्या पूछा?

बिलावन भुट्टो ने कहा कि भारत इजरायल की राह पर चल रहा है. आगे कहा,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू की कॉपी बनने की कोशिश कर रहे हैं. उनको शांति पसंद नहीं है. वे अशांति बढ़ा रहे हैं.

Advertisement

विदेशी पत्रकार ने बिलावल के इस झूठ को बेनकाब कर दिया और कहा, 

मैंने दोनों देशों की ब्रीफिंग को ध्यान से सुना है और जहां तक मुझे याद है, भारत के ऑपरेशन सिंदूर की ब्रीफिंग का नेतृत्व एक मुस्लिम अधिकारी ने किया था.

विदेशी पत्रकार के इस सवाल से बिलावल का मुंह उतर गया और सिर हिलाते हुए कहा, “आप बिल्कुल ठीक कह रहे हैं.”

Advertisement

सोफिया कुरैशी ने की थी ब्रीफिंग

22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए लिया. 7 मई को भारतीय सेना ने पाकिस्तानी के कई आतंकी ठिकानों पर हमला किया, जिसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए. इस ऑपरेशन के बाद सेना की ओर से प्रेस ब्रीफिंग कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने की थी. इस दौरान विदेश सचिव विक्रम मिसरी भी मौजूद थे. इतना ही नहीं, ऑपरेशन सिंदूर पर भारत का रुख दुनिया को बताने के लिए केंद्र सरकार ने जब डेलीगेशन बनाया तो उसमें भी विपक्ष के असदुद्दीन ओवैसी, सलमान खुर्शीद समेत कई मुस्लिम नेताओं को शामिल किया गया था.

ये भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर: सिंधु नदी में 'भारत का खून बहाने' वाले बिलावल भुट्टो अब क्या कह रहे?

अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपना पक्ष रखने के लिए पाकिस्तानी डेलिगेशन 2 से 18 जून तक पश्चिमी देशों की यात्रा पर रहेगा. जिसका नेतृत्व पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के अध्यक्ष और पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी कर रहे हैं. इस डेलिगेशन में कई पूर्व मंत्री और राजनयिक शामिल हैं, जिनमें हिना रब्बानी खार, शेरी रहमान, खुर्रम दस्तगीर खान और जलील अब्बास जिलानी शामिल हैं. जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, इस डेलिगेशन ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव, संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष, 15 सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के 14 देशों के राजदूतों से मुलाकात की.

वीडियो: ऑपरेशन सिंदूर के बाद बौखलाए बिलावल भुट्टो अब क्या धमकी देने लगे?

Advertisement