The Lallantop

घर में खाना पकाओगे, पर खाओगे जेल में

सुबह 9 से शाम 6 के बीच खाना न पकाना वरना जाओगे जेल.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
संभल के रहना भइय्या. बिहार में खाना पकाते पकड़े गए तो धर लिए जाओगे पुलिस के हत्थे. क्या बिहार में नहीं हो. तब ठीक है. बच गए. खबर ये है कि बिहार सरकार ने 'जनहित' में नया फरमान जारी किया है. सुबह 9 से शाम 6 के बीच अगर खाना पकाते हुए पाए गए तो सीधे जेल जाओगे. दरअसल आजकल जबर गर्मी के चलते आगजनी की घटनाएं बढ़ रही हैं. पिछले दो हफ्तों के अंदर लगभग 66 लोग और करीब 1200 जानवर मर गए है आग से. सरकार को पता लगा तो सरकार ने उपाय खोजा. सुबह 9 से शाम 6 के बीच चूल्हे में खाना पकाने और पूजा-हवन में रोक लगा दी. कहा कि इस बीच गर्म हवाएं चलती है. चिंगारी हवा में उड़कर घर, खेत-खलिहान जला रही है. इसलिए ये फैसला लिया गया है. न मानने वालों को जेल-जुर्माना भी होगा. आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत एक से दो साल तक के लिए जेल हो जाएगी. दो दिन पहले बेगूसराय में 300 झोपड़ियां जल के राख हो गईं. जांच सर्वे में गर्म-हवा, चिंगारी इन सब को कारण बताया गया. इन्ही सब को ध्यान में रखते हुए सरकार ने ये फैसला सुनाया. हाल ही में जहानाबांद के सतेंदर का घर भी ऐसी ही आग में जल गया. सतेंदर का कहना है कि 'यह फैसला ठीक लगता है. पर लोग इस पर अमल नहीं कर पाएंगे. ये अलग बात है कि मैंने अपना घर ऐसी ही किसी चूल्हे वाली आग से गवाया है.' बात भी सही है. अब लोग खाना सुबह-शाम न बनाएंगे तो कब बनाएंगे. तरीके से खाना पकाने आसान टाइम यही होता है सबके लिए. जिसपर रोक लगाई गई है. फिर बिहार की बहुत बड़ी आबादी चूल्हे में ही खाना पकाती है. खैर सरकार का ये फैसला लोग कहां तक मानेंगे ये तो पता नहीं पर पुलिस का कहना है कि सजा के डर से लोग मानने जरुर लगेगे. जो भी हो फैसला अमल में आने से इंडक्शन वालों का मार्केट जरुर बढ़ जाएगा. ओह सॉरी. बिहार में तो बिजली-लाइट का भी लोचा है. तब तो बवाल है भईय्या.

ये स्टोरी दी लल्लनटॉप के साथ इंटर्नशिप कर रहे आदित्य नवोदित ने की है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement