पोस्टमोर्टम रिपोर्ट: संदिग्ध आतंकियों के जिस्म से आर-पार निकल गईं गोलियां
भोपाल एनकाउंटर में मारे गए ज्यादतर के गोलियां सीने में लगी हैं.
Advertisement

फोटो - thelallantop
एनकाउंटर में मारे गए सिमी के संदिग्ध आतंकियों की पोस्टमोर्टम रिपोर्ट आ गई है., जिसमें पता चला कि ज्यादातर के सीने में गोलियां लगीं. साथ ही कुछ के पैर पर भी गोलियां लगने के निशान मिले. रिपोर्ट में कहा गया है कि चार के जिस्म से गोली आर-पार हो गई और चार के जिस्म से गोलियों के छर्रे निकले हैं. ज्यादातर के दो गोलियां लगने के निशान मिले हैं. जैसा कि पहले कहा गया था कि पुलिस ने सिमी के संदिग्ध आतंकियों को एनकाउंटर से पहले तीन तरफ से घेर लिया था. तो इस वजह से उनके जिस्म पर तीन तरफ से गोलियां लगने के निशान मिले हैं. NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक मारे गए सिमी मेंबर्स के कपड़ों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है. ताकि एनकाउंटर से जुड़ी और जानकारियां मिल सकें. इस एनकाउंटर मामले में ह्यूमन राइट्स कमीशन ने शिवराज सरकार और पुलिस से जवाब मांगा है. ह्यूमन राइट्स कमीशन ने 15 दिन में रिपोर्ट देने को कहा है. संदिग्ध सिमी आतंकियों ने जेल से भागने के लिए गार्ड का गला रेता और फरार हो गए. इसके बाद उनका मनी खेड़ी में एनकाउंटर कर दिया गया था. भोपाल के आईजी (पुलिस) योगेश चौधरी ने इससे पहले संदिग्ध आतंकियों पर सीधे फायर करने की कार्रवाई का यह कहते हुए बचाव किया था कि उन्हें (आतंकियों) जवाबी कार्रवाई में मार गिराया गया. उन्होंने यह भी कहा कि संदिग्ध लगातार गंभीर अपराध करते रहे थे. उन सभी का गंभीर अपराधों में शामिल होने का ट्रैक रिकॉर्ड रहा है.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement



















