The Lallantop

बेगूसराय में लड़की-लड़के के साथ बेहूदगी करते हुए वीडियो बनाकर वायरल किया

लड़का और लड़की गुंडों के आगे गिड़गिड़ा रहे हैं. छोड़ने को कह रहे हैं. दोनों रो रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
छोटे शहरों और गांवों से अक्सर ऐसी घटनाएं सुनने में आती हैं. कपल्स जगह की तलाश में थोड़ा सुनसान खोजते हैं और इस तरह के अपराधियों को उनसे फायदा उठाने का मौका मिल जाता है. ये बेगूसराय के वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट्स हैं.
अलवर गैंगरेप से मिलता-जुलता एक और वीडियो वायरल हो रहा है. कुछ लड़के मिलकर एक जवान लड़का-लड़की को गालियां दे रहे हैं. उन्हें पीट रहे हैं. लड़की के साथ बदमतीजी भी कर रहे हैं. तकरीबन आधा दर्ज़न के करीब गुंडे हैं. कोई इधर से छू रहा है लड़की को, कोई उधर से दबोच रहा है. लड़का और लड़की उनके आगे गिड़गिड़ा रहे हैं. छोड़ने को कह रहे हैं. दोनों रो रहे हैं. लेकिन गुंडों पर कोई असर नहीं हो रहा. जिनके साथ अपराध हो रहा है, वो एक-दूसरे से प्यार करते थे. गांव के बाहर एक-दूसरे से मिलने आए थे. इसी वक़्त इन गुंडों ने उन्हें देख लिया. उनके पास पहुंचकर बेहूदगी दिखाने लगे. सवाल-जवाब करने लगे. ये घटना बिहार के बेगूसराय की है. जहां की वारदात है, वो जगह वीरपुर थाना में आती है. वीडियो वायरल हुआ, तो पुलिस तक भी पहुंचा. पुलिस ऐक्टिव हुई. फिलहाल ये पता है कि पुलिस अपराधियों की पहचान में जुटी है. कन्हैया कुमार ने इस घटना और अपराध करते हुए वीडियो बनाकर वायरल करने को लेकर फेसबुक पर लिखा है.
बिहार से पहले भी इस तरह के कई वीडियो आ चुके हैं. 2018 में भी एक वीडियो खूब वायरल हुआ था. इसमें किसी खेत में कुछ लोग मिलकर एक लड़का-लड़की के साथ बेहूदगी कर रहे थे. वो दोनों शायद वहां छुपकर मिलने आए थे. गुंडों ने उन्हें देख लिया. धमकाने लगे. फिर मारा-पीटा. बेइज्जती की. लड़की का फ़ायदा उठाने की कोशिश की. ऐसे मामलों में लड़का-लड़की इतने डर जाते हैं कि शिकायत करने की हिम्मत नहीं कर पाते. उनको डर होता है कि पीछे जो हुआ वो तो हुआ ही. आगे किसी को बताएंगे, तो अकेले में मिलने और प्यार करने के लिए और मार खाएंगे. शायद तब और बड़ी सज़ा मिले. इस चक्कर में अपराधियों की हिम्मत बढ़ती है.
क्या था UPA प्लस जो बनने से पहले ही खत्म हो गया?

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement