The Lallantop

तो क्या नीतीश कुमार हैं बच्चा राय के पॉलिटिकल बाप?

अब गिरिराज सिंह ने नीतीश के साथ वाला फोटो ट्वीट किया है. कोई तो बताए कि ये बच्चा किसका है?

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
बिहार के फर्जी टॉपर्स मामले में कई बच्चे फंसे हैं और उनके साथ फंसे हैं बच्चा राय. बच्चा राय बीआर कॉलेज में प्रिंसिपल हैं. कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की ज्युडिशियल कस्टडी में भेज दिया है. कोर्ट में सुनवाई के दौरान बीआर कॉलेज के प्रिंसिपल ने टॉपर रूबी राय का बचाव किया, उसे बेकसूर बताया और सारा ठीकरा प्रशासन के सिर फोड़ा.
लेकिन इसके साथ ही बच्चा राय के पॉलिटिकल रिश्तों पर बातचीत पहिले ही चालू हो गई थी. लोग खुलेआम बतिया रहे थे कि बच्चा राय के सिर पर आखिर किसका हाथ है? इसे लेकर प्रदेश के नेताओं में हमेशा की तरह कुकुरझौंझौं शुरू थी. एक-दूसरे पर आरोप लगाने की लिस्ट लंबी हो चुकी है.
अब नया डेवलपमेंट आया है. एक-दूसरे की टांग खींचने के क्रम में अब गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर दिया है. ट्वीट में है एक फोटो. जिसमें नीतीश कुमार बच्चा राय के साथ हैं. यही बचे थे बस, फोटो वालों की लिस्ट से. ये भी फोटो वालों की कतार में आ गए हैं. अब बच्चा के साथ बिहार के हर बड़े नेता की तस्वीर लगभग हो चुकी है.
बच्चा राय के कॉलेज घूम आइए, तो उसके जबर पॉलिटिकल कनेक्शन के संकेत मिलते हैं. कॉलेज कैंपस में बहुत सारे पत्थर लगे हुए हैं, जिनमें आरजेडी के सीनियर नेता रघुवंश प्रसाद सिंह समेत कई नेताओं के नाम हैं. इन लोगों ने अलग-अलग समय पर कॉलेज को पैसे दान में दिए हैं.
collage
बच्चा राय के कॉलेज में लगे पत्रों पर बिहार के बड़े नेताओं के नाम

पूर्व एमपी रघुवंश प्रसाद सिंह जिन्होंने अपने एमपी फंड से पैसे पैसे दिए हैं. देवेश चन्द्र ठाकुर जो उस वक्त JDU से एमएलसी थे. नरेन्द्र सिंह, पूर्व एमएलसी, और JDU नेता मुन्ना सिंह के नाम इन पत्थरों पर है. इन सबने स्कूल का कोई कमरा या बिल्डिंग बनवाने में मदद की है.
बहुत से मीडिया चैनलों पर लालू के साथ बच्चा राय की तस्वीरें दिखाई जा रही थीं. और बच्चा को लालू का करीबी बताया जा रहा था. बीजेपी ने आरोप लगाया था कि लालू से बच्चा के तगड़े संबंध हैं और पिछले विधानसभा चुनावों की इन तस्वीरों में बच्चा राय और लालू मंच साझा करते दिख रहे थे.

लेकिन, लेकिन! तस्वीरें और भी हैं

लालू पुत्र तेजस्वी ने बीजेपी के आरोपों के जवाब में ट्वीट किया है. उन्होंने पूछा कि चुनावी रैलियों में लाखों लोग आते हैं. क्या बीजेपी सबका चरित्र चेक करना चाहती है?
IMG-20160612-WA0035 (2)
गिरिराज सिंह के साथ बच्चा राय

SIT की जांच में एक तस्वीर सामने आई है जिसमें टॉपर स्कैम का कथित मास्टरमाइंड बच्चा राय केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के साथ नजर आ रहा है. इसके बाद इस तस्वीर को लेकर आरजेडी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि बच्चा राय के गिरिराज से रिश्ते थे और उनकी मदद से उसका एक मेडिकल कॉलेज खोलने का प्लान था.
IMG-20160612-WA0031 (3) बच्चा राय के पिता के साथ गिरिराज सिंह

उनका कहना है. हफ्ते की शुरुआत में तलाशी के दौरान बच्चा राय के कॉलेज से SIT ने एक फोटो बरामद की. जिसमें बच्चा राय केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के साथ है (तस्वीर देखें, सबसे ऊपर) . कहा जा रहा है बच्चा राय मंत्री की मदद से एक मेडिकल कॉलेज खोलने का प्लान कर रहा था. सन्डे को ये तस्वीर तेजस्वी ने जारी की. और आरोप लगाया कि मोदी जी के फेवरेट मिनिस्टर बच्चा राय के घरेलू दोस्त हैं.
इनमें एक तस्वीर बच्चा राय के घर की बताई जा रही है. तेजस्वी ने कहा, 'गिरिराज दो अलग-अलग तस्वीरों में बच्चा राय के पिता के साथ और उसके घर पर नजर आ रहे हैं. वो उनके फैमिली फ्रेंड हैं. और शायद जो भी गड़बड़ियां बच्चा राय कर रहा था. उन सबके पीछे गिरिराज सिंह का ही हाथ था. हमेशा मंत्री जी कॉलेज जाया करते थे और बच्चों को इनाम भी बांटा करते थे.'
लालू ने भी गिरिराज सिंह की तस्वीर के जरिए बीजेपी पर निशाना साधा. लालू ने बीजेपी से पूछा, 'इस फोटो पर बीजेपी क्या कहना चाहती है?'
गिरिराज सिंह ने जवाब देते हुए कहा. 'हां मैं उस स्कूल में बुलाया गया था, तो वहां गया था. पर क्या तेजस्वी के पास दम है कि वो लालू के साथ बच्चा की तस्वीरें रिलीज कर दें. लोग हमें ऐसे पब्लिक समारोहों में बुलाते रहते हैं. पर इसका मतलब यह तो नहीं है कि मैंने ही बच्चा राय और लाल्केश्वर प्रसाद को घोटाले के लिए प्रेरित किया है.'
गिरिराज सिंह ने इसके साथ ही नीतीश कुमार और तेजस्वी के इस्तीफे की मांग भी की. उन्होंने कहा ये टॉपर घोटाला उनकी सरकार के रहते हुआ है. वैसे एक थ्योरी ये है कि बच्चा राय जैसे खिलाड़ी हर पार्टी के नेताओं से कनेक्शन बनाए रखते हैं. पता नहीं किससे, कब काम बन जाए.
इन्हें भी पढ़ें-

हम फैज़ल के भाई हैं, हमको टॉप करा दो!

'बच्चों के खिलाफ FIR से क्या होगा, बच्चा राय को धरिए'

सौरभ को नहीं होना था श्रेष्ठ, शालिनी राय का नंबर था

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement