The Lallantop

सुल्तान में सलमान संग होंगी अनुष्का

सिल्वैस्टर स्टेलोन के सलमान का कोच बनने की बात निकली अफवाह.

Advertisement
post-main-image
Source- Twitter
सलमान खान की 2016 में इकलौती फिल्म आ रही है सुल्तान. इसमें वह पहलवान बने हैं. आज पता चला कि इस मसल मानव से फिल्म में इश्क करेंगी अनुष्का शर्मा. अनुष्का फिल्म के प्रॉड्यूसर यशराज फिल्म्स की फेवरिट एक्ट्रेस में से एक हैं. अफवाह उड़ी थी कि मशहूर हॉलीवुड एक्टर सिल्वैस्टर स्टेलोन सुल्तान में सलमान खान के कुश्ती कोच बनेंगे. पर जैसा कि लिखा है अफवाह थी. ये रोल असल में निभाएंगे हरियाणा के लाल रणदीप हुड्डा. इसके अलावा काय पो छे फेम अमित साध भी होंगे. कहा जा रहा है कि फिल्म ईद के दिन रिलीज होगी. अगर ऐसा होता है तो अरसे बाद शाहरुख सलमान की टक्कर होगी. क्योंकि उस दिन फरहान अख्तर प्रॉडक्शन की फिल्म रईस भी रिलीज हो रही है. इस क्राइम थ्रिलर में शाहरुख लीड रोल में हैं. टक्कर सुल्तान की अपने दोस्त आमिर से भी होगी. क्योंकि कुश्ती पर आमिर की फिल्म दंगल भी आ रही है. हालांकि दंगल सुल्तान के कुछ महीने बाद पर्दे पर टंगेगी. देखिए सुल्तान की पहली झलकी https://www.youtube.com/watch?v=WbGgqKatP9w

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement