कुछ लोगों के मेल आईडी पर एक मेल आया. अनुराग कश्यप फिल्म्स की तरफ से. एक्सलेंट वर्क अपॉर्चुनिटी लिखा है. मल्लब हीरो- हिरोइन बनने के लिए लबलबाए हो तो गिर पड़ो इनके पीछे. अनुराग को भी इसका पता चला. उन्होंने ट्वीट किया. कि भैया इस मेल में टाइम खोटा मत करो. ये कंपनी ऐसा कोई प्रोग्राम कर नहीं रही है. https://twitter.com/anuragkashyap72/status/798428062111174656 अगले ट्वीट में एक खुशी की बात है आपके लिए. अनुराग ने अपने कास्टिंग डायरेक्टर का नाम लिखा है. लेकिन अकल से काम लेना. ये नहीं कि तेल पानी लेकर जुट जाओ. हर ट्वीट में इनको मेंशन करने लगो. इससे फायदा कोई न होना है. जिस काम धंधे से लगे हो, लगे रहो.
अनुराग कश्यप को और जानो:
मैं कॉपी के पन्ने फाड़ कॉमिक्स बना बेच देता था : अनुराग कश्यप