The Lallantop

'आएगा तो मोदी ही...' ट्वीट पर घेर लिए गए अनुपम खेर

'कोरोना के इस दौर में कोई इस तरह की बात कैसे कर सकता है?'

Advertisement
post-main-image
कोरोना महामारी के दौरान सरकार पर सवाल उठाने वाले ट्वीट पर जवाब देते हुए अनुपम खेर ने लिखा-आएगा तो मोदी ही. इसके बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया.
अभिनेता अनुपम खेर (Anupan Kher) अपने एक ट्वीट की वजह से चर्चा में हैं. कुछ लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. कह रहे हैं कि कोरोना के इस दौर में कोई इस तरह की बात कैसे कर सकता है. दरअसल सीनियर जर्नलिस्ट और वेबसाइट 'द प्रिंट' के संपादक शेखर गुप्ता ने एक ट्वीट किया था. अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा था,
60 के दशक के एक बच्चे के तौर पर मैंने कई संकट देखे, जिनमें तीन युद्ध, खाद्यान संकटऔर कई सारी विपत्तियां शामिल हैं. यह हमारे विभाजन के बाद का सबसे बड़ा संकट है. भारत ने कभी नहीं देखा कि सरकार इस तरह एक्शन से गायब है. कॉल के लिए कोई कंट्रोल रूम नहीं, कोई जवाबदेही नहीं. इस ट्वीट पर शेखर गुप्ता को टैग करते हुए अनुपम खेर ने लिखा, आदरणीय @ShekharGupta जी!! ये कुछ ज़्यादा ही हो गया. आपके स्टैंडर्ड से भी. कोरोना एक विपदा है. पूरी दुनिया के लिए. हमने इस महामारी का सामना पहले कभी नहीं किया. सरकार की आलोचना ज़रूरी है. उनपे तोहमत लगाइए. पर इससे जूझना हम सबकी भी ज़िम्मेदारी है. वैसे घबराइए मत. आएगा तो मोदी ही!! जय हो!
अनुपम खेर के इस ट्वीट में 'आएगा तो मोदी ही...' वाली बात पर लोगों ने नाराजगी जताई. और अनुपम खेर को भला बुरा कहना शुरू कर दिया. कुछ ट्वीट देखिए. एक यूजर ने पीएम मोदी का पुराना वीडियो ट्वीट किया. जिसमें वो बता रहे हैं कि संकट के समय सरकार को किस तरह का व्यवहार करना चाहिए.     हालांकि ऐसा नहीं है कि सारे लोग अनुपम खेर से खफा दिखे. कुछ लोगों ने उनका समर्थन भी किया. कुछ ट्वीट देखिए. इससे पहले भी अनुपम खेर कई मौकों पर प्रधानमंत्री का बचाव करते नजर आए हैं. जुलाई 2019 में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद अनुपम खेर ने लिखा था कि पीएम मोदी उनके लिए ऊर्जा का स्रोत हैं. उनकी पत्नी किरण खेर चंडीगढ़ से बीजेपी सांसद भी हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement