The Lallantop

पगलाई भीड़ ने बैंक लूट कर भाग रहे चोर का हाथ काटा

पटना के बैंक ऑफ बड़ौदा की एक ब्रांच में हुई घटना

Advertisement
post-main-image
Source: genius.com
पटना में बुधवार को एक बैंक लूटने वाले को भीड़ ने रंगे हाथों पकड़ लिया और एक हाथ काट लिया. लूटेरा बैंक लूटने के बाद अपने साथियों के साथ भाग रहा था. ये लूट बैंक ऑफ बड़ौदा की महुबाग ब्रांच में हुई. चार बदमाश कट्टा-तमंचा लेकर घुसे, और ढाई लाख रूपए लूट लिए. लूटने के बाद चारों भाग रहे थे. तीन तो निकल लिए, लेकिन एक बदमाश को भीड़ ने पकड़ लिया. फिर पीटा और एक हाथ काट लिया. लुटेरे का नाम जीतेंद्र पंडित बताया जा रहा है. जीतेंद्र के पास से एक लाख रूपए मिले हैं. बाकी तीन की खोजाई भी चल रही है. भीड़ का राक्षसपना देख के दुःख होता है. जाने कौन सी फ्रस्ट्रेशन है जो पब्लिक चोर-उचक्कों पर अक्सर निकालती रहती है. इस तरह तो फिल्मों के एंग्री यंग मैन अमिताभ भी अपने हाथ में कानून नहीं लिया करते थे. पब्लिक के पागलपन का शिकार होने के बाद जीतेंद्र पटना मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भर्ती है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement