हरियाणा से पकड़ा गया अलकायदा का आतंकी अब्दुल
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने किया गिरफ्तार. पूछताछ जारी.
Advertisement

फोटो - thelallantop
दिल्ली पुलिस ने सोमवार को बढ़िया काम कर डाला है. आतंकी संगठन अलकायदा के आतंकी अब्दुल समी को हरियाणा के मेवात से अरेस्ट किया गया है. खबर है कि पाकिस्तान के मंसेरा में ट्रेनिंग लेने वाला आतंकी अब्दुल 2014 में दुबई के रास्ते पाकिस्तान गया था. अब्दुल 2015 में इंडिया लौटा था. पुलिस आतंकी के साथ पूछताछ कर रही है. आतंकी अब्दुल समी को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अरेस्ट किया है. सूत्रों के मुताबिक, अब्दुल झारखंड के जमशेदपुर का रहने वाला है. अब्दुल ने पाकिस्तान के कराची में कुछ दिन बिताए थे, जिसके बाद उसने पाकिस्तान के मंसेरा में हथियार चलाने की ट्रेनिंग ली. समी कटक से अरेस्ट हुए अब्दुल रहमान के संपर्क में था. जिसके बाद से ही अब्दुल खुफिया एजेंसियों की नजर में था. https://twitter.com/PTI_News/status/689056388564135937 https://twitter.com/ANI_news/status/689053733682987009
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement





















