The Lallantop

अतीक और अशरफ की हत्या पर अखिलेश यादव ने सवाल उठाते हुए क्या कह दिया?

अखिलेश बोले- जानबूझकर भय का वातावरण बनाया जा रहा है.

Advertisement
post-main-image
अतीक, अशरफ और अखिलेश यादव(फोटो: आजतक)

माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmed murder) और उसके भाई अशरफ की प्रयागराज में गोली मारकर हत्या हो गई है. यूपी पुलिस दोनों को मेडिकल के लिए ले जा रही थी, इसी दौरान उन पर हमला हुआ. जिसमें दोनों की मौत हो गई. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, 3 युवकों ने अतीक और अशरफ को गोली मारी है. तीनों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

घटना के कुछ देर बाद अखिलेश यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा,

‘उप्र में अपराध की पराकाष्ठा हो गयी है और अपराधियों के हौसले बुलंद है। जब पुलिस के सुरक्षा घेरे के बीच सरेआम गोलीबारी करके किसी की हत्या की जा सकती है तो आम जनता की सुरक्षा का क्या। इससे जनता के बीच भय का वातावरण बन रहा है, ऐसा लगता है कुछ लोग जानबूझकर ऐसा वातावरण बना रहे हैं।’

Advertisement
 दो दिन पहले बेटे का एनकाउंटर हुआ था...

इससे पहले यूपी एसटीएफ ने 13 अप्रैल को माफिया अतीक अहमद के बेटे असद अहमद को एनकाउंटर में मार गिराया. असद का यूपी के झांसी में एनकाउंटर हुआ है. फरवरी, 2023 में हुए उमेश पाल मर्डर केस में असद आरोपी था और हत्याकांड के बाद फरार चल रहा था. असद के साथ उसके साथी शूटर गुलाम को भी पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया. खबर ये भी आई थी कि असद माफिया अतीक अहमद के साथ सीधे संपर्क में था.

वीडियो: असद के एनकाउंटर की तस्वीरों पर ओवैसी ने उठाए गंभीर सवाल, योगी सरकार पर भड़के

Advertisement
Advertisement